Cricket
MI vs DC Head to Head: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी

MI vs DC Head to Head: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी

MI vs DC Head to Head: दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी IPL 2022, Mumbai Indians, Delhi Capitals
MI vs DC Head to Head, IPL 2022: आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले […]

MI vs DC Head to Head, IPL 2022: आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

MI vs DC Head to Head, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) का समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (-0.253) के नेट रन रेट से आगे हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अनिरंतर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा।

  • दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में।
  • पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की और एमआई ने 2 में जीत हासिल की।
  • आईपीएल 2022 में एमआई और डीसी के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी।

 

  • एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 मैच जीते हैं
  • दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 5 मैचों में जीत हासिल की है।

 

  • डीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 मैच जीते हैं।
  • दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए डीसी ने 10 मैच जीते हैं।

 

  • एमआई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी- रोहित शर्मा (725)
  • एमआई की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी- लसिथ मलिंग (22)

 

  • डीसी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी- वीरेंद्र सहवाग (375)
  • डीसी की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी- अमित मिश्रा (19)

Mumbai India vs Delhi Capitals: मैच शेड्यूल

  • मैच- 69 वां
  • स्थान- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • टॉस- 7 बजे
  • समय- 7:30 बजे
  • तारीख- 21 मई

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, डैनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ / अर्जुन तेंदुलकर

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, कुलदीप यादव

IPL 2022, MI vs DC Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा

  • Star Sports 1
  • Star Sports 1HD
  • Star Sports 2
  • Star Sports 2HD
  • Star Sports Hindi
  • Star Sports Hindi 1HD
  • Star Sports Select 1
  • Star Sports Select 1HD
  • Star Sports Star Gold
  • Star Sports Gold HD

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick