Cricket
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या बनाएंगे शोले का रीमेक! तस्वीर शेयर कर जय और वीरू की दिलाई याद

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या बनाएंगे शोले का रीमेक! तस्वीर शेयर कर जय और वीरू की दिलाई याद

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या बनाएंगे शोले का रीमेक! तस्वीर शेयर कर जय और वीरू की दिलाई याद
भारत vs न्यूजीलैंड टी20: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 26 जनवरी को टी20 सीरीज (IND vs NZ 1st T20) का पहला मुकाबला रांची (Ranchi) में खेला जाएगा। वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा करने वाली भारतीय टीम अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व में उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। हालांकि […]

भारत vs न्यूजीलैंड टी20: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 26 जनवरी को टी20 सीरीज (IND vs NZ 1st T20) का पहला मुकाबला रांची (Ranchi) में खेला जाएगा। वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा करने वाली भारतीय टीम अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व में उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। हालांकि रांची में मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उनके घर पर मुलाक़ात कीक्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

हार्दिक पांड्या ने अपने इन्स्टाग्रामपर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ बाइक पर सवार हैं। ये बीके बिलकुल वैसी ही है जैसी शोले फिल में धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन ने चलाई थी। इसीलिए हार्दिक ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन में लिखा ‘जल्द ही आ रही है शोले-2’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हम सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का बहुत शौंक है। उनके फार्महाउस में उनकी बाइकों के कलेक्शन के लिए उन्होंने एक अलग से गैराज बनाया हुआ है। उनके कलेक्शन में 10 से अधिक मोटरसाइकिल हैं।

माही के कलेक्शन में हैं कई शानदार बाइक्स

माही के पास 10 से ज्यादा लग्जरी और विंटेज बाइक्स हैं। धौनी की पहली बाइक Yamaha RX-135 थी, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एंट्री लेने से पहले खरीदी थी। इसके आलवा, उनके पास Norton Jubilee 250, BSA गोल्डस्टार, Yamaha थंडरकैट और Suzuki Shogun जैसी मोटरसाइकिलें भी है।

टी20 सीरीज के लिए IND NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick