Cricket
LSG vs RR Playing XI: प्लेऑफ में जगह पक्का करने के इरादे से उतरेंगी केएल राहुल की सुपर जायंट्स, जानें क्या हो सकती है दोनों टीम की Playing XI?

LSG vs RR Playing XI: प्लेऑफ में जगह पक्का करने के इरादे से उतरेंगी केएल राहुल की सुपर जायंट्स, जानें क्या हो सकती है दोनों टीम की Playing XI?

LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: प्लेऑफ में जगह पक्का करना चाहेगी Lucknow Super Giants, दोनों टीम की Playing XI?, Rajasthan Royals,
LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला रविवार, 15 मई को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। अब दोनों टीमों […]

LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला रविवार, 15 मई को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचने के लिए होगा। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स चाहेगी कि वो राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ले। जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन… खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: लगातार चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही लोकेश राहुल की अगुआई वाली सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ अपना नंबर एक स्थान इस टीम को गंवा दिया था। सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है और प्ले आफ की शुरुआत से पहले एक और मैच गंवाना नहीं चाहेंगी।

LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद वापसी करके प्ले आफ में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी। सुपर जायंट्स की टीम अगर रविवार को जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले आफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी। रॉयल्स की टीम भी अगर जीत दर्ज करती है तो अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ एक और कदम बढ़ा लेगी।

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: मैच शेड्यूल

  • मैच नंबर – 63
  • तारीख – 15 मई 2022
  • टॉस – 7 pm
  • समय – 7:30 pm बजे से शुरू
  • स्थान – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

LSG vs RR Playing XI, IPL 2022: दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, दुष्मंथ चमीरा, अवेश खान

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन

IPL 2022, LSG vs RR Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick