Cricket
LSG vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार, लखनऊ ने 36 रन से जीता मुकाबला; केएल राहुल ने जड़ा शतक

LSG vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार, लखनऊ ने 36 रन से जीता मुकाबला; केएल राहुल ने जड़ा शतक

LSG vs MI: पहली जीत की तलाश में Lucknow Super Giants से भिड़ रही है Mumbai Indians, MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी- LSG vs MI LIVE Updates
LSG vs MI, LSG vs MI Highlights, LSG vs MI LIVE Updates: आईपीएल के 15वें सीजन का 37वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। यह मैच वानखेड़े स्टेडिमय में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

LSG vs MI, LSG vs MI Highlights, LSG vs MI LIVE Updates: आईपीएल के 15वें सीजन का 37वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। यह मैच वानखेड़े स्टेडिमय में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ ने 36 रन से मुकाबले को जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी

LSG vs MI Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत औसत रही। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और मनीष पांडे के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। पांडे 22 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 0, क्रुणाल पांड्या ने 1, दीपक हुड्ड ने 10 और आयुष बदोनी ने 14 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल 62 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से रिले मेरेडिथ और कीरोन पोलार्ड ने 2-2, डेनियल सैम्स और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे मुंबई के बल्लेबाज

LSG vs MI Highlights: 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। 8वें ओवर में किशन 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवल्ड ब्रेविस ने 3, रोहित शर्मा ने 39, सूर्यकुमार यादव ने 7, तिलक वर्मा ने 38, कीरोन पोलार्ड ने 19 और डेनियल सैम्स ने 3 रन बनाए। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी, मोहसिन खान और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस का स्कोर: 132/8 (20 ओवर)

  • जसप्रीत बुमराह: 0*
  • ऋतिक शौकीन: 0*

19.3 ओवर- विकेट: मुंबई का 8वां विकेट गिरा। डेनियल सैम्स 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल ने लखनऊ को एक और सफलता दिलाई।

19.2 ओवर- विकेट: मुंबई का 7वां विकेट गिरा। जयदेव उनादकर 1 के स्कोर पर रन आउट हुए।

19.1 ओवर- विकेट: मुंबई का छठा विकेट गिरा। कीरोन पोलार्ड 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ को सफलता दिलाई।

17.5 ओवर- विकेट: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। तिलक वर्मा 27 गेंदों पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डन ने लखनऊ को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। तिलक शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

11.2 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी ने लखनऊ को सही समय पर सफलता दिलाई।

9.4 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 31 गेंदों पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

8.3 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। देवल्ड ब्रेविस 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहसिन खान ने लखनऊ को सफलता दिलाई।

7.1 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। ईशान किशन 20 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवि बिश्नोई ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। किशन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें स्‍टंप पर शॉर्ट लेंथ गेंद थी। ईशान कट करना चाहते थे लेकिन गेंद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के जूते पर लगकर उछल गई और पहली स्लिप पर तैनात होल्डर ने यह कैच लपक लिया।

5 ओवर का खेल समाप्त: मुंबई का स्कोर बिना काई विकेट खोए 31 रन है। रोहित शर्मा 20 और ईशान किशन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी है। स्कोर बहुत ज्यादा नहीं है ऐसे में दोनों ही बल्लेबाज समय लेकर बड़ी साझेदारी का प्रयास कर रहे हैं।

पहला ओवर: रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई की पारी की शुरुआत की। लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 11 रन बने।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर: 168/6 (20 ओवर)

  • जेसन होल्डर: 0*
  • केएल राहुल: 103*

15.3 ओवर- विकेट: लखनऊ का 5वां विकेट गिरा। दीपक हुड्डा 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिले मेरेडिथ ने मुंबई को सफलता दिलाई। काफी खराब गेंद थी इसके बाद भी शॉर्ट फाइन लेग पर कैच दे बैठे। लेग स्टंप से बाहर खराब लेंथ गेंद थी, उसे पुल करना चाहते थे लेकिन टाइम कर नहीं पाए।

15 ओवर का खेल समाप्त: लखनऊ का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। दीपक हुड्डा 10 और केएल राहुल 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

13.1 ओवर- विकेट: लखनऊ को चौथा झटका लगा। स्टोइनिस के बाद क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कीरोन पोलर्ड ने मुंबई को एक और सफलता दिलाई। स्लोअर गेंद से छकाया पोलार्ड ने और लगातार दूसरे ओवर में विकेट लिया। गुड लेंथ गेंद थी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए एंगल से चौथे स्टंप पर आई, उस पर मिडविकेट की दिशा में स्लॉग के लिए गए क्रुणाल पंड्या लेकिन गेंद की गति के कारण चकमा खाए, शॉट खेलते वक्त एक हाथ भी बल्ले से छूट गया और डीप मिडविकेट पर शौकीन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

12.5 ओवर- विकेट: लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। सैम्स ने मुंबई को सफलता दिलाई। डीप मिडविकेट की गोद में कैच दे बैठे स्टॉयनिस, इस बार लेंथ को पीछे खींचा था थोड़ा, ऑफ स्टंप से बाहर बैक ऑफ लेंथ, क्रीज के बिल्कुल अंदर गए स्टॉयनिस और पुल किया लेकिन ना गैप निकाल पाए और ना ही उसे ऊंचाई दे पाए, गेंद तिलक वर्मा के हाथों में गई सीधे।

11.5 ओवर- विकेट: लखनऊ सुपर जायंट्स का दूसरा विकेट गिरा। मनीष पांडे 22 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कीरोन पोलर्ड ने लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। पोलार्ड ने रन गति पर लगाम लगाने के साथ ही एक विकेट भी निकालकर दिया। पांडे पहले ही आगे निकल आए थे, पोलार्ड ने चालाकी कर गेंद को पीछे खींच लिया, बैक ऑफ लेंथ गेंद शरीर पर, पड़कर अतिरिक्त उछाल ली गेंद, उसे पुल के लिए गए, लेकिन एकदम नियंत्रण में नहीं थे। गेंद खड़ी हो गई शॉर्ट फाइन लेग पर और वहां मेरेडिथ को आसान सा कैच लपका।

10 ओवर का खेल समाप्त: लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन है। मनीष पांड़े 18 और केएल राहुल 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 36 गेंदों पर 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। धीमी शुरुआत के बाद अब उन्होंने गियर बदल लिया है। वह अब तक 5 चौके और 1 छक्का जड़ चुके हैं। वहीं पांडे सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3.6 ओवर- विकेट: लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट गिरा। क्विंटन डी कॉक 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। कप्तान रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा की तरह गलती ना करते हुए शानदार कैच लपका। बुमराह की चौथे स्‍टंप पर लोअर फुल टॉस गेंद थी, डी कॉक कवर ड्राइव करने गए थे लेकिन वहां कवर पर कैच ले लिया गया।

पहला ओवर: केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ की पारी की शुरुआत की है। मुंबई इंडियंस की ओर से डेनियल सैम्स ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 2 रन बने।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

मैच डिटेल
मैच नंबर- 37
तारीख- 23 अप्रैल 2022
समय- मुंबई ने टॉस जीता
शुरू- 7:30 pm बजे से
स्थान- वानखेड़े स्टेडिमय, मुंबई

पिच रिपोर्ट
LSG vs MI, LSG vs MI LIVE, LSG vs MI LIVE Updates: वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। यहां आईपीएल में एवरेज स्कोर 180 रन है। हालांकि यहां दूसरी पारी में रन चेस करना भी अच्छा रहता है। शार्ट बॉउंड्री, और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाएगी। यहां होने वाले मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिलेंगे। शुरुआत अच्छी मिले तो यहां 200 रन के स्कोर के लक्ष्य को छूना भी आसान रहेगा।

मौसम का हाल
24 अप्रैल को मुंबई का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वेबसाइट accuweather के मुताबिक मैच के दौरान मैदान पर बादल छाए रहेंगे (1 प्रतिशत)। 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मैच के दौरान तूफान की जरा भी आशंका नहीं है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD

लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के सभी मुकाबले डिज्नी + हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर लाइव स्ट्रीम हो रहे हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick