Cricket
Shahid Afridi Indian Flag: फैन को ऑटोग्राफ देते समय शाहिद अफरीदी ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, देखें वीडियो

Shahid Afridi Indian Flag: फैन को ऑटोग्राफ देते समय शाहिद अफरीदी ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, देखें वीडियो

Shahid Afridi Indian Flag: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League cricket 2023) के एलिमिनेटर में एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा (AL vs IM) को 85 रनों से हराकर एलएलसी (LLC 2023) मास्टर्स के फाइनल में एंट्री की है। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) इस लीग में एशिया लायंस (Asia Lions) […]

Shahid Afridi Indian Flag: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League cricket 2023) के एलिमिनेटर में एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा (AL vs IM) को 85 रनों से हराकर एलएलसी (LLC 2023) मास्टर्स के फाइनल में एंट्री की है। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) इस लीग में एशिया लायंस (Asia Lions) की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय की नजर में आ गए हैं। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने एक फैन को ऑटोग्राफ देते समय भारतीय तिरंगे (Indian Flag) का अपमान किया है।  Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय फैन ने शाहिद अफरीदी से तिरंगे पर ऑटोग्राफ मांगा, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे पर जिस तरह से ऑटोग्राफ दिया उससे हर भारतीय आक्रोश में है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर भारत के खिलाफ आग उगलते रहते हैं, उनके द्वारा दिए गए भारत के खिलाफ कई भाषण सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। लेकिन तिरंगे पर साइन कर हर कोई चौंक गया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: धोनी के संन्यास पर दीपक चाहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘किसी ने नहीं कहा कि यह उनका आखिरी साल होगा’ 

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद अफरीदी का ऑटोग्राफ लेने के लिए एक भारतीय फैन ने उन्हें तिरंगा दिया। जिसके बाद अफरीदी ने तिरंगे को अपनी जांघ पर रखा और फिर उस पर अपना ऑटोग्राफ दिया। जो कि हर भारतीय को नागवार गुजरा। इसके बाद कई यूजर्स ने इस वीडियो को री-ट्विट करते हुए पोस्ट किया है।

फिलहाल एलिमिनेटर मुकाबले की बात करें तो, एशिया लायंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया और इंडिया महाराज को 16.4 ओवर में 106 रन पर समेट दिया। इंडिया महाराज की तरफ से कप्तान गौतम गंभीर ने 32 रन की पारी खेली। वहीं अब सोमवार को एशिया लायंस को फाइनल में वर्ल्ड जायंट्स से भिड़ना है। एशिया लायंस की तरफ से उपुल तरंगा ने 31 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। जबकि तिलरत्ने दिलशान ने 27 रन बनाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick