Cricket
LLC 2022: IC vs GG Highlights: गुजरात जायंट्स ने मारी बाजी, इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से दर्ज की जीत: Check Highlights

LLC 2022: IC vs GG Highlights: गुजरात जायंट्स ने मारी बाजी, इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से दर्ज की जीत: Check Highlights

LLC 2022: IC vs GG Highlights: गुजरात जायंट्स ने मारी बाजी, इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से दर्ज की जीत: Check Highlights
LLC 2022: IC vs GG Highlights: जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स (IC vs GG ) आज कोलकाता के ईडन गार्डन में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के दूसरे मैच में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की अगुवाई वाली गुजरात जायंट्स से भिड़ी। बता दें कि, इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेहतरीन प्रद्दर्स्शन […]

LLC 2022: IC vs GG Highlights: जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स (IC vs GG ) आज कोलकाता के ईडन गार्डन में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के दूसरे मैच में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की अगुवाई वाली गुजरात जायंट्स से भिड़ी। बता दें कि, इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेहतरीन प्रद्दर्स्शन करते हुए इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

इंडिया कैपिटल्स का स्कोर – 179/7 (20 Over)

  • हैमिल्टन मसाकाद्जा- 7
  • सोलोमन मायर-9
  • जैक्स कैलिस -0
  • दिनेश रामदीन- 31
  • सुहैल शर्मा- 0
  • एशले नर्स- 103*
  • रजत भाटिया- 0
  • लियाम प्लंकेट- 15*
  • मिशेल जॉनसन-5*

गुजरात जायंट्स का स्कोर- 179/7 (18.4 Over)

  • वीरेंद्र सहवाग- 6
  • केविन ओ ब्रायन- 106
  • पार्थिव पटेल- 24
  • यशपाल सिंह- 21
  • थिसारा परेरा- 1
  • एल्टन चिगुम्बुरा- 3
  • रयाद अमृत- 0
  • रिचर्ड लेविक- 0
  • मिशेल मैक्लेनाघन- 0*

केविन ओ ब्रायन का शतक

गुजरात जायंट्स की तरफ से केविन ओ ब्रायन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 61 गेंदों में 106 रनों की पारी निकली। जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

पॉवर प्ले में प्रदर्शन में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन

पॉवर प्ले में गुजरात जायंट्स की बेहतरीन शुरुआत हुई है और टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट जड़। लेकिन गुजरात जायंट्स ने इस दौरान पॉवर प्ले में स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट गंवा दिया और टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन जड़े। गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है की टीम जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

ऐसी रही इंडिया कैपिटल्स की पारी

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत भले ही सही न हुई हो, लेकिन टीम ने अंत के कुछ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना डाले और गुजरात जायंट्स के लिए 180 रनों का लक्ष्य रख डाला। वहीं इंडिया कैपिटल्स की पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन एशले नर्स ने बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद 43 गेंदों में 103 रनों की पारी निकली। जिसमें 8 चौके और 9 छक्के शामिल हैं।

10 ओवर तक ऐसी थी इंडिया कैपिटल्स की स्थिति

अगर 10 ओवर तक के इंडिया कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। इस दौरान क्रीज पर इंडिया कैपिटल्स की तरफ से दिनेश रामदीन 30 रन और एशले नर्स 12 रन बना लिए थे।

इंडिया कैपिटल्स का पॉवर प्ले में प्रदर्शन

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ख़राब हुई और टीम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दिलाने में अब तक नाकामयाब रहे हैं। अगर इंडिया कैपिटल्स के पॉवर प्ले में प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 33 रन बनाए।

बता दें कि, गुजरात जायंट्स की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथों में हैं जबकि इंडिया कैपिटल्स को जैक्स कैलिस संभालते हुए नजर आएंगे। एलएलसी 2022 के 12 मैचों के लीग चरण में, चार टीमें होंगी, जिनमें से प्रत्येक दो बार दूसरे से भिड़ेंगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर में 2 अक्टूबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में भिड़ेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे 5 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में एंट्री कर लेगी।

पिच रिपोर्ट

दोनों टीमें स्पिन विकल्पों के साथ अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने का प्रयास करेंगी, क्योंकि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह ऐतिहासिक रूप से रणनीति रही है। जो कप्तान पहले गेंदबाजी करना चुनते हैं, वह विपक्ष के स्कोर को बराबरी पर रखने की कोशिश करेगा।

LLC 2022: IC vs GG Highlights: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडिया कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जैक्स कैलिस (सी), सोलोमन मायर, हैमिल्टन मसाकाद्जा, दिनेश रामदीन (डब्ल्यू), एशले नर्स, सुहैल शर्मा, लियाम प्लंकेट, मिशेल जॉनसन, पंकज सिंह, पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता

गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): वीरेंद्र सहवाग (सी), केविन ओ ब्रायन, पार्थिव पटेल (डब्ल्यू), मनविंदर बिस्ला, थिसारा परेरा, यशपाल सिंह, रयाद एमरिट, मिशेल मैक्लेनाघन, ग्रीम स्वान, केपी अपन्ना, अशोक डिंडा

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick