Cricket
IPL 2021 CSK vs MI: Dwayne Bravo और Ambati Rayudu समेत मुंबई के 5 खिलाड़ी अब चेन्नई से खेल रहे, जानिए 17 ऐसे प्लेयर, जो दोनों टीम से खेल चुके

IPL 2021 CSK vs MI: Dwayne Bravo और Ambati Rayudu समेत मुंबई के 5 खिलाड़ी अब चेन्नई से खेल रहे, जानिए 17 ऐसे प्लेयर, जो दोनों टीम से खेल चुके

IPL 2023: स्टोक्स और ग्रीन को खरीदने से पहले डर गए धोनी-रोहित ! पिछले 2 साल से जीत की तलाश अब- Check Out
IPL 2021 CSK vs MI: Dwayne Bravo और Ambati Rayudu समेत मुंबई के 5 खिलाड़ी अब चेन्नई से खेल रहे, जानिए 17 ऐसे प्लेयर, जो दोनों टीम से खेल चुके- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फेज-2 का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। पहला फेज 4 मई को कोरोना के कारण […]

IPL 2021 CSK vs MI: Dwayne Bravo और Ambati Rayudu समेत मुंबई के 5 खिलाड़ी अब चेन्नई से खेल रहे, जानिए 17 ऐसे प्लेयर, जो दोनों टीम से खेल चुके- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फेज-2 का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। पहला फेज 4 मई को कोरोना के कारण सस्पेंड कर दिया गया था, जो भारत में हुआ था। दूसरे फेज का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के मैच से होगा। मुंबई की कमान रोहित शर्मा और चेन्नई की महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है। IPL 2021, CSK vs MI Match, MI Team, CSK Team, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, MS Dhoni Team, Rohit Sharma Team, MI vs CSK Updates

आज हम आपको बताने जा रहे हैं 17 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो IPL इतिहास में अब तक दोनों टीम की तरफ से खेल चुके हैं। इनमें मुंबई टीम के 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अब चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। वहीं, चेन्नई टीम के सिर्फ एक प्लेयर पीयूष चावला हैं, जो अब मुंबई टीम में खेल रहे हैं। पीयूष ने सिर्फ 2020 सीजन ही चेन्नई के लिए खेला था।

चेन्नई के लिए खेलने वाले मौजूदा 5 प्लेयर ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और जोश हेजलवुड हैं। ब्रावो ने 2008 से 2010 तक मुंबई के लिए क्रिकेट खेला है। जबकि रायडू 2010 से 2017 तक मुंबई टीम में शामिल रहे। इस दौरान टीम ने 3 बार खिताब जीता। कर्ण शर्मा ने मुंबई के लिए सिर्फ 2017 सीजन ही खेला। वहीं, जोश हेजलवुड 2014 से 2015 तक मुंबई इंडियंस टीम में शामिल रहे।

5वें खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम हैं, जो अब चेन्नई टीम के लिए खेल रहे हैं। गौतम ने मुंबई के लिए 2017 सीजन खेला था। इन पांचों के अलावा बाकी 12 प्लेयर्स में से ज्यादातर ने संन्यास ले लिया है। जबकि कुछ प्लेयर्स दूसरी टीम से खेल रहे और कुछ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। IPL 2021, CSK vs MI Match, MI Team, CSK Team, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, MS Dhoni Team, Rohit Sharma Team, MI vs CSK Updates

यह 17 खिलाड़ी मुंबई और चेन्नई दोनों टीम के खेले

Player Chennai Super Kings Mumbai Indians
Australia Michael Hussey 2008-2013, 2015 2014
Trinidad and Tobago Dwayne Bravo 2011-2015, 2018–present 2008-2010
India Harbhajan Singh 2018-2019 2008–2017
India Ambati Rayudu 2018–present 2010-2017
India Karn Sharma 2018–present 2017
New Zealand Jacob Oram 2009-2010 2013
Barbados Dwayne Smith 2014-2015 2008, 2010–2013
New Zealand Tim Southee 2011 2016-2017
Sri Lanka Thisara Perera 2010 2012
Australia Ben Hilfenhaus 2012-2014 2015
India Ashish Nehra 2014–2015 2008
India Parthiv Patel 2008-2010 2015-2017
Australia Josh Hazlewood 2020–present 2014-2015
Sri Lanka Akila Dananjaya 2013 2018
India Piyush Chawla 2020 2021
Australia Jason Behrendorff 2021 2019
India Krishnappa Gowtham 2021 2017

Editors pick