IND vs ENG 1st Test: kl rahul का ‘लेडी लक’, Athiya Shetty स्टेडियम में ऐसे कर रही थीं उन्हें चीयर, देखें PHOTO- भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट चार अगस्त से शुरू हो चुका है। तीन दिन के खेल में बारिश ने मामला खराब कर दिया है। अभी तक सिर्फ 141.1 ओवर ही डाले गए हैं। KL Rahul, Athiya Shetty, kl rahul athiya shetty, athiya shetty & kl rahul’s relationship, india tour of england
टीम इंडिया के साथ उनका परिवार भी इंग्लैंड गया है। आए दिन खिलाड़ी अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रिलेशनशिप की खूब चर्चा थी। लेकिन इंग्लैंड का ये दौरा अब इस बात पर मुहर लगा चुका है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं आईए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
टीम इंडिया के सदस्य इंशात शर्मा की पत्नी ने नॉटिंघम मैदान से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा, प्रतिमा सिंह और अथिया शेट्टी नजर मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। के एल राहुल ने मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए।
View this post on Instagram
इससे पहले भी प्रतिमा ने आथिया के साथ कई तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। टीम इंडिया 4 महिने के लिए इंग्लैंड में है। अनुष्का शर्मा ने भी टीम के खिलाड़ियों के साथ तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। इस तस्वीर में भी आथिया नजर आई थी।
View this post on Instagram
हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया है। बता दें, आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हीरो से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अथिया शेट्टी को पिछली बार फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग देखा गया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- India vs England, 1st Test: VVS Laxman declares, ‘Only Joe Root can save England from losing the Test’
KL Rahul, Athiya Shetty, kl rahul athiya shetty, athiya shetty & kl rahul’s relationship, india tour of england