Cricket
KL Rahul Ex GF: लोकेश राहुल का अथिया शेट्टी से पहले इन लड़कियों के साथ रहा अफेयर! सभी जानी मानी स्टार्स

KL Rahul Ex GF: लोकेश राहुल का अथिया शेट्टी से पहले इन लड़कियों के साथ रहा अफेयर! सभी जानी मानी स्टार्स

KL Rahul Ex GF: Lokesh Rahul & Athiya Shetty
KL Rahul Ex GF: भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल की अगले महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ शादी (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) है। इसके लिए राहुल ने श्रीलंका दौरे से आराम भी मांगा था, जो बीसीसीआई द्वारा स्वीकार कर लिया गया। राहुल कई समय से आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। आथिया टीम […]

KL Rahul Ex GF: भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल की अगले महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ शादी (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) है। इसके लिए राहुल ने श्रीलंका दौरे से आराम भी मांगा था, जो बीसीसीआई द्वारा स्वीकार कर लिया गया। राहुल कई समय से आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। आथिया टीम इंडिया के दौरे पर भी राहुल के साथ रहती हैं। राहुल का नाम अथिया से पहले भी कई जानी मानी सेलिब्रिटी के साथ जुड़ा, आइए जानते हैं।

लोकेश राहुल का नाम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम सोनम बाजवा (KL Rahul Sonam Bajwa) के साथ भी जुड़ा। दोनों की डेटिंग की ख़बरें मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई। ये खबर तब आई थी जब दोनों ने सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए बात की।

KL Rahul Sonal Chauhan

लोकेश राहुल का नाम एक बार बॉलीवुड अदाकारा सोनल चौहान के साथ भी जुड़ा था। सोनल क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। राहुल को लेकर सोनल ने ट्वीट किया था, उन्होंने वो पोस्ट तब किया था जब राहुल रन बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- राहुल को खेलते हुए देख ख़ुशी हो रही है, उन्हें लम्बे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह टेलेंटेड क्रिकेटर है।

मीडिया रिपोर्ट में राहुल का मॉडल निधि अग्रवाल के बीच डेटिंग की भी ख़बरें आई। एक रिपोर्ट में कहा गया था किराहुल और निधि मुंबई के एक कैफ़े में मिले थे।

Most Searched on Google 2022: विराट कोहली, एमएस धोनी से ज्यादा लोगों ने प्रवीण तांबे को खोजा? गूगल ने जारी किए आंकड़े

KL Rahul Gf Athiya Shetty: 2019 से राहुल और आथिया की डेटिंग शुरू

लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2020 में कोरोना के समय पहली बार हुआ जब राहुल के साथ टीम इंडिया के साथ दौरे पर अथिया शेट्टी भी गई। यहां से दोनों के बीच रिश्ते की पुष्टि हो गई थी, इसके बाद से तो दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर खुलकर कमेंट आदि करते हैं।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: जनवरी में राहुल और आथिया शेट्टी की शादी

लोकेश राहुल आज भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं। वह रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालते हैं। आथिया शेट्टी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है, और खुद भी कई फ़िल्में कर चुकी है। हालांकि आथिया बॉलीवुड फिल्मों में उतना अधिक सक्रिय नहीं रहती। आथिया शेट्टी टी20 वर्ल्डकप के साथ कई बड़े दौरों पर लोकेश राहुल के साथ रही। वह इंग्लैंड में, यूएई में टी20 वर्ल्डकप और इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्डकप में राहुल के साथ रही। दोनों जनवरी में शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए सुनील शेट्टी तैयारियों में लगे हुए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick