KL Rahul-Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का होने जा रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, राहुल गर्लफ्रेंड अथिया संग अगले तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। इन दोनों लव बर्ड्स के चर्चे अक्सर एंटरटेनमेंट (Entertainment) और क्रिकेट जगत की सुर्खियां बनी रहती हैं। बता दें कि, अथिया एक अभिनेत्री हैं।
खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in
KL Rahul-Athiya Shetty: वहीं हाल ही में राहुल के माता-पिता, अथिया के परिवार से मिलने के लिए मुंबई में मौजूद थे। उनके माता-पिता ने अपने परिवार साथ, नए घर का दौरा किया, जहां वो भविष्य में रहने का मन बना रहे हैं। साथ ही शादी अगले तीन महीनों में होने की उम्मीद है। साथ ही सूत्र ने बताया कि, यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा और शादी के हर विवरण की देखरेख खुद दुल्हन करती है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG LIVE: सचिन-सौरव के बाद शिखर धवन-रोहित शर्मा बने 5000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय Opening Pair
बता दें कि, हाल ही में राहुल जर्मनी से अपनी सर्जरी करवा कर वापस स्वदेश लौटे हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर अथिया के साथ स्पॉट किया गया। इसी कारण राहुल टीम से बाहर चल रहे हैं, वो कई समय से कमर में चोट के कारण परेशान थे। फिलहाल अब एक महीने के इलाज के बाद वो गर्लफ्रेंड अथिया के साथ स्वदेश आ गए हैं।
गौरतलब है कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच की नजदीकियां कम हुईं और फिर अथिया के राहुल के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।