Cricket
KKR Retained Players LIST: Kolkata Knight Riders ने कप्तान Eoin Morgan का साथ छोड़ा, सुनील नरेन से ज्यादा कीमत में आंद्रे रसेल को किया रिटेन

KKR Retained Players LIST: Kolkata Knight Riders ने कप्तान Eoin Morgan का साथ छोड़ा, सुनील नरेन से ज्यादा कीमत में आंद्रे रसेल को किया रिटेन

KKR Retained Players LIST, IPL 2022 Retained Players: Kolkata Knight Riders ने कप्तान Eoin Morgan का छोड़ा साथ, देखिए खिलाड़ियों की लिस्ट
KKR Retained Players LIST, IPL 2022 Retained Players: आईपीएल 2022 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 4 रिटेन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। उसने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया है। कोलकाता ने आईपीएल 2021 के फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले कप्तान इयॉन […]

KKR Retained Players LIST, IPL 2022 Retained Players: आईपीएल 2022 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 4 रिटेन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। उसने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया है। कोलकाता ने आईपीएल 2021 के फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले कप्तान इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) को रिटेन नहीं किया है। मॉर्गन को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया था। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

KKR Retained Players LIST, IPL 2022 Retained Players: हैरानी की बात है कि लंबे समय से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे सुनील नरेन को आंद्रे रसेल से कम कीमत में रिटेन किया गया है। कोलकाता (Kolkata Knight Riders) रसेल को उनसे दोगुने कीमत में रिटेन किया गया है। नरेन को वरुण चक्रवर्ती और वेंकेटश अय्यर से भी कम कीमत मिले हैं।

आंद्रे रसेल-12 करोड़ रुपए

वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़

वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़

सुनील नरेन- 6 करोड़

KKR Retained Players LIST: कुछ दिन पहले सूत्र ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया था कि मॉर्गन के खराब फॉर्म के कारण केकेआर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। केकेआर के करीबी सूत्र ने कहा था, “आईपीएल 2021 में मॉर्गन की बल्लेबाजी फॉर्म बहुत बड़ी चिंता थी। नेतृत्व के मोर्चे पर उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी बल्लेबाजी में गिरावट का कारण मॉर्गन को फ्रैंचाइजी द्वारा बरकरार नहीं रखा जाएगा।”

इंग्लैंड के इस दिग्गज कप्तान Eoin Morgan ने पिछले सीजन के 17 मैचों में 11 की औसत से सिर्फ 117 रन बनाए थे। सूत्र ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि फ्रेंचाइजी इंग्लैंड के कप्तान पर मोटी रकम खर्च करने के लिए तैयार नहीं है। उनका यह फॉर्म टी20 विश्व कप के दौरान भी जारी रहा था।

 

KKR Retained Players LIST, IPL 2022 Retained Players: कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल द्रविड़, लॉकी फर्गुसन, शाकिब अल हसन, प्रसिद्ध कृष्णा और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया।

ये भी पढ़ें- CSK Retained Players LIST Live: Chennai Super Kings ने रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रुपए में किया रिटेन, देखें चार खिलाड़ियों की लिस्ट- Follow Live Updates

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick