Cricket
Kieron Pollard IPL Retirement: पोलार्ड ने आईपीएल से लिया सन्यास, MI के लिए किया भावुक पोस्ट: Follow Live

Kieron Pollard IPL Retirement: पोलार्ड ने आईपीएल से लिया सन्यास, MI के लिए किया भावुक पोस्ट: Follow Live

Kieron Pollard IPL Retirement: पोलार्ड ने आईपीएल से लिया रिटायरमेंट, Mumbai Indians द्वारा रिटेन नहीं करने के बाद कही ये बात: Follow Live
Kieron Pollard IPL Retirement: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन (IPL Retention 2023) नहीं किए जाने के बाद पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए एक पोस्ट अपने फैंस संग साझा किया। पोलार्ड ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए […]

Kieron Pollard IPL Retirement: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन (IPL Retention 2023) नहीं किए जाने के बाद पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए एक पोस्ट अपने फैंस संग साझा किया।

पोलार्ड ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए दिल छूने वाली बात लिखी। उन्होंने लिखा, मैं इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने की नहीं सोच सकता और इसलिए ही इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं।

नीता अम्बानी ने पोलार्ड को लेकर कहा- उन्होंने हमारे साथ कई यादगार पल बिताएं. वह पांच बार आईपीएल चैंपियन बनने और 2 बार चैंपियंस लीग जीतने के दौरान टीम के साथ रहे। हम मैदान पर उनके मैजिक प्रदर्शन को मिस करेंगे, लेकिन ख़ुशी है कि वह मुंबई एमिरेट्स (यूएई टी20 लीग) के लिए खेलेंगे। मुंबई इंडियंस में बतौर कोच बनकर नए खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।

IPL 2023: आज शाम 5 बजे तक रिटेंशन की डेडलाइन, देखें CSK, DC, RCB, SRH, KKR, PBKS, LSG, RR, MI, GT टीमों की डिटेल्स

Kieron Pollard IPL 2023 : आईपीएल के अगले सीजन में होगी नई जिम्मेदारी

बतौर क्रिकेटर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताने वाले पोलार्ड अब टीम के लिए नई भूमिका में होंगे। उनकी रिटायरमेंट की घोषणा के साथ मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी है कि पोलार्ड अब बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे। आपको बता दें कि पोलार्ड को मुंबई ने 2010 में ख़रीदा था, तब से लेकर पोलार्ड इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले।

Kieron Pollard IPL Retirement: कीरोन पोलार्ड आईपीएल करियर

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के ख़ास प्लेयर्स में शामिल रहे। पिछले सीजन टीम ने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या का साथ छोड़ा लेकिन कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था। पोलार्ड ने मुंबई के लिए कई यादगार पारियां खेली। पोलार्ड ने 2010 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर हर सीजन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर फैंस को एंटरटेन किया।

आईपीएल में पोलार्ड ने कुल 189 मैच खेले, जिसमे कुल 3412 रन बनाए। आईपीएल में पोलार्ड ने 223 छक्के और 218 चौके लगाए, यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 87 रन का था। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने कुल 69 विकेट लिए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick