IPL 2023: आईपीएल (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के देश ही नहीं दुनयिा में कई फैंस हैं। वहीं इस दौरान उनके एक फैन ने अपने शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर छपवाई है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।
दरअसल, एमएस धोनी के फैंस की कमी नहीं है। हर जगह धोनी के फैंस मिल ही जाएंगे। अब इस शादी के कार्ड को ही देख लीजिए, कर्नाटका के एक फैन ने अपनी शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर प्रिंट करवाई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये कार्ड जमकर वायरल हो रहा है।
IPL 2023: वहीं कई फैंस ने इस वायरल हो रहे कार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हर कोई इस कार्ड पर अपना रिएक्शन दिए बगैर नहीं पाया।
A fan printed the photo of MS Dhoni in his wedding card. pic.twitter.com/DDkhVbIrwk
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 10, 2023
Marriage ka credit bhi Dhoni ko milna chahiye
— Ayush Prajapati (@im_ayush___) March 10, 2023
No cricketer in future can match the craze of Sachin & Dhoni.
— 87.58m (@Eighty7_58) March 10, 2023
This is exactly why Thala Dhoni is the GOAT🐐
— Charan (@Venkysam14) March 10, 2023
IPL 2023: हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी साल 2018 के समय धोनी के साथ ऐसा ही कुछ हो चुका है। एक फैन ने धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के प्रति अपनी दिवानगी जाहिर की थी। उस दौरान उस फैन ने अपनी शादी का कार्ड धोनी को समर्पित किया था और उसे चेन्नई सुपर किंग्स के टिकट की तरह बनाया था।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।