Cricket
Jofra Archer: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे अगले साल-Check OUT

Jofra Archer: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे अगले साल-Check OUT

Jofra Archer: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer Comeback) की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आर्चर लम्बे समय से चोट (Jofra Archer Injury) के कारण कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज छोड़ चुके हैं, लेकिन अब खबर आई है कि वह 2023 जनवरी तक वापसी कर सकते हैं। दरअसल, इंग्लैंड […]

Jofra Archer: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer Comeback) की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आर्चर लम्बे समय से चोट (Jofra Archer Injury) के कारण कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज छोड़ चुके हैं, लेकिन अब खबर आई है कि वह 2023 जनवरी तक वापसी कर सकते हैं। दरअसल, इंग्लैंड अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगा, जिसमें आर्चर की वापसी कि संभावना है। ऐसे में वह आईपीएल (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए भी नजर आएंगे। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्चर 2023 जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। बता दें कि आर्चर को कई इंजरी हुई और जिसके कारण उनका वापस आना मुश्किल हो रहा है। 27 जनवरी, 2023 से लेकर 1 फरवरी तक अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जानी है।

Jofra Archer: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे अगले साल-Check OUT

जोफ्रा आर्चर की वापसी की खबर इंग्लैंड टीम के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए भी राहत भरी है। आर्चर को मुंबई ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रूपए की मोटी रकम देकर खरीदा था, लेकिन अपनी इंजरी के चलते वो पूरा सीज़न बाहर रहे थे। हालांकि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को इस बात का बखूबी पता था। ऐसे में अगले साल होने वाले आईपीएल में वो मुंबई की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 17 वनडे और 12 टी20 खेले हैं, जिनमें क्रमशः 42 , 30 और 14 विकेट हासिल किए हैं। वहीं आईपीएल में जोफ्रा आर्चर ने 35 मैचों में 46 विकेट लिए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick