Cricket
Jersey Movie: जर्सी मूवी के लिए शाहिद कपूर ने जमकर की मेहनत, रोजाना पिच पर करते थे 4 घंटे प्रैक्टिस

Jersey Movie: जर्सी मूवी के लिए शाहिद कपूर ने जमकर की मेहनत, रोजाना पिच पर करते थे 4 घंटे प्रैक्टिस

Jersey Movie: Shahidd Kapoor Movie Jersey के लिए Shahid Kapoor ने जमकर की मेहनत, रोजाना पिच पर करते थे 4 घंटे प्रैक्टिस Mrunal Thakur
Jersey Movie: शाहिद कपूर (Shahidd Kapoor Movie Jersey) की अगली फिल्म का नाम जर्सी है। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। जर्सी का ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इस मूवी को देखने के लिए खलबली मची है। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) […]

Jersey Movie: शाहिद कपूर (Shahidd Kapoor Movie Jersey) की अगली फिल्म का नाम जर्सी है। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। जर्सी का ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इस मूवी को देखने के लिए खलबली मची है। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) नजर आएंगें। फिल्म के रिलीज होने से शाहिद मूवी के प्रमोशन में व्यस्त दिखे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Jersey Movie-Shahidd Kapoor Movie Jersey: फिल्म में शाहिद कपूर एक 36 साल के असफल क्रिकेटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जो अपने बेटे की इच्छाओं को पूरा करने के लिए क्रिकेट में वापसी करता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने बताया कि, ‘हमने चार महीने की ट्रेनिंग की। हमने बॉम्बे में शुरुआत की और हार्ड पिच पर खेलना शुरू किया। हमने थ्रोडाउन के साथ शुरुआत की। मैने चार महीने तक 4-5 घंटे क्रिकेट खेला और फिर सेट पर भी मेहनत करता था।”

Jersey Movie-Shahidd Kapoor Movie Jersey: शाहिद ने बताया कि उन्होंने सेट पर भी क्रिकेट खेलने की काफी प्रैक्टिस की और इस दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें भी आई। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने इस मूवी के दौरान काफी मस्ती भी की। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में एक भी स्पेशल इफेक्ट यूज नहीं किया गया है। फिल्म को वास्तविकता के करीब रखने के लिए हमने राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ पिचों पर क्रिकेट खेला है।

 

फिल्म का एक ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसी बीच अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर का किक्रेट के लिए प्यार और सर्मपण साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही फिल्म के इस नए ट्रेलर में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी और इसमें आने वाले उतार- चढ़ाव की भी झलक देखने के मिली।

सूत्रों के मुताबिक, एक सीन के दौरान शाहिद कपूर को 13 टांके लगे थे, हालांकि बाद में वह ठीक हो गए। गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगू फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick