Cricket
Ishan Kishan Records: MS Dhoni और Virat Kohli को पीछे छोड़ 24 साल की उम्र में पहले पायदान पर पहुंचे Ishan Kishan, जानिए कैसे-Check OUT

Ishan Kishan Records: भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच (IND vs BAN 3rd ODI) में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। ईशान ने केवल 126 गेंदों पर दोहरा शतक (Ishan Kishan 200) जमाया। ईशान यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें और सचिन […]

Ishan Kishan Records: भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच (IND vs BAN 3rd ODI) में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। ईशान ने केवल 126 गेंदों पर दोहरा शतक (Ishan Kishan 200) जमाया। ईशान यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें और सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए। वहीं ईशान ने वनडे क्रिकेट में 24 साल की उम्र में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (Highest ODI Score at 24 age) बनाने के रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

ईशान भारत की प्लेइंग इलेवन के लिए पहली पसंद नहीं थे। हालांकि, दूसरे वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे की चोट के कारण उन्हें तीसरे मैच से बाहर कर दिया गया। इसी के बाद इस युवा खिलाड़ी के लिए एक अवसर आया और किशन 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए खुद के लिए एक मौका बनाने में कामयाब रहे।

24 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत  स्कोर

24 साल के ईशान किशन ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। अब वह अंतराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 24 साल की उम्र में उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

  • 210 – इशान किशन
  • 183* – एमएस धोनी
  • 183 – विराट कोहली
  • 178 – क्विंटन डी कॉक

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त

किशन ने अपनी इस पारी में मात्र 131 गेंदों में 10 छक्के और 24 चौकों की मदद से 210 रन बनाए। इसी के साथ किशन ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड भी तोड़ा, क्रिस गेल ने 138 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था, वहीं ईशान ने 126 गेंदों में ये कीर्तिमान स्थापित किया।

Ishan Kishan Records: MS Dhoni और Virat Kohli को पीछे छोड़ 24 साल की उम्र में पहले पायदान पर पहुंचे Ishan Kishan, जानिए कैसे-Check OUT

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick