IPL 2021 से पहले बांसुरी बजाते दिखे Shikhar Dhawan, देखें वायरल PHOTOS
IPL 2021 से पहले बांसुरी बजाते दिखे Shikhar Dhawan, देखें वायरल PHOTOS- भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल…

IPL 2021 से पहले बांसुरी बजाते दिखे Shikhar Dhawan, देखें वायरल PHOTOS- भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। धवन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा संगीत मेरी आत्मा से बात करता है।’ श्रीलंका दौरे के बाद अब धवन आईपीएल 2021 में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वो हर हाल में आईपीएल के दूसरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर टी-20 विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे। IPL 2021, Shikhar Dhawan, Delhi Capitals, shikhar dhawan flute, DC
View this post on Instagram
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान भी शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) किशोर कुमार का सुपरहिट गाना ‘ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए’ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं शिखर धवन उसी गाने पर बांसुरी की धुन बजाते हुए नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के लिए शनिवार सुबह यूएई के लिए रवाना होगी। टीम घरेलू खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ दिल्ली से रवाना होगी। घरेलू खिलाड़ी पहले से ही दिल्ली में क्वारंटाइन हैं और उन्हें एक हफ्ते के लिए यूएई में क्वारंटाइन किया जाएगा। क्वारंटाइन के बाद उनका शिविर शुरू हो जाएगा। श्रेयस अय्यर पहले से ही एक फिटनेस कोच के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं और भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय कार्य समाप्त होने के बाद टीम में शामिल होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स अपने नए कप्तान के ऋषभ पंत के साथ 2021 का सीजन खेल रही है। अब तक टीम में शानदार प्रदर्शन किया है। शिखर धवन का पहले फेज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। टीम को दूसरे फेज में भी इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदे होगी।
IPL 2021, Shikhar Dhawan, Delhi Capitals, shikhar dhawan flute, DC
ये भी पढ़ें- IPL 2021: CSK’s MS Dhoni to feature in never seen before avatar ahead of IPL 2021- check hilarious pic