IPL 2021: आईपीएल फेज 1 के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी जो फेज 2 में कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन
IPL 2021: आईपीएल फेज 1 के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी जो फेज 2 में कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन- आईपीएल 2021…

IPL 2021: आईपीएल फेज 1 के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी जो फेज 2 में कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन- आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। कोरोना महामारी के कारण पहला फेज स्थगित कर दिया गया था। इस बार इसका आयोजन यूएई में किया जा रहा है। दूसरे फेज में 31 मैच खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट के कुछ ही दिन बाद टी-20 विश्व कप का आयोजन भी किया जाएगा। आईपीएल का दूसरा फेज खिलाड़ियों के तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। पहले फेज में कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। वहीं, कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए। आईए हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पहले फेज में तो फ्लॉप रहे। लेकिन दूसरे फेज में तहलका मचा सकते हैं। Eoin Morgan, Hardik Pandya, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, MS Dhoni, Nicholas Pooran
हार्दिक पांड्या आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन ये ऑलराउंडर आईपीएल के पहले फेज के दौरान फॉर्म और फिटनेस के लिए लगातार संघर्ष करता रहा। श्रीलंका दौरे पर भी हार्दिक अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष करते रहे। टी-20 विश्व कप से पहले भारत के लिए ये शुभ संकेत नहीं हैं। बहरहाल, अब ये खिलाड़ी एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलता हुआ नजर आएगा। सबकी नजरें इस स्टार खिलाड़ी के फॉर्म और फिटनेस पर होगी। हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद होगी की वह आईपीएल 2021 के फेज-2 के दौरान फॉर्म में वापसी करें और टी-20 विश्व कप में भी इस खिलाड़ी से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
2. महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल 2021 का फेज 2 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। 40 वर्षीय ये खिलाड़ी हर हाल में आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेगा। धोनी ने पिछले दो सीजन में बल्ले से बहुत संघर्ष किया है। अगर टीम को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनना है तो धोनी का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है। फेज 1 में उनके बल्ले से सिर्फ 37 रन निकले। धोनी आईपीएल फेज-2 को हर हाल में यादगार बनाना चाहेंगे। पिछले 2 सीजन की असफलता को भूलाकर ये खिलाड़ी धमाकेदार वापसी कर सकता है।
Eoin Morgan, Hardik Pandya, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, MS Dhoni, Nicholas Pooran
3. निकोलस पूरन
पंजाब किंग्स ने निकोलस पूरन पर खूब भरोसा दिखाया है। वेस्टइंडीज का यह धाकड़ बल्लेबाज आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने की सोचता होगा। फेज-1 में जिन 6 पारियों में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी की। उसमें पूरन चार बार शून्य पर आउट हुए। अन्य दो मैचों में उनके बल्ले से 9 और 19 के स्कोर निकले। लेकिन इस बल्लेबाज पर पंजाब किंग्स ने अभी भी भरोसा जताया है। पूरन टीम के भरोसे को आईपीएल के फेज-2 में सही साबित करना चाहेंगे। साथ ही टी-20 विश्व कप से पहले वो फॉर्म में लौटना चाहेंगे।
4. भुवनेश्वर कुमार
चोट के कारण भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ सालों में बहुत परेशान रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज को यूएई में होने वाले फेज-2 से बहुत उम्मीद होगी। पहले फेज में इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए और उनकी 9.10 की इकॉनमी रही। पहली बार था जब उनकी इकॉनमी एक सीजन में 8 रन से ज्यादा थी। टीम इंडिया के इस स्टार तेज गेंदबाज को फेज-2 में वापसी करनी होगी। अभी हाल ही में श्रीलंका दौरे पर उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। ऐसे में दूसरे फेज में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी।
5. इयोन मोर्गन
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन के लिए आईपीएल 2021 का पहला फेज बहुत ही खराब रहा था। उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 92 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले सीजन में यूएई में टूर्नामेंट के दौरान 14 मैचों में 138.41 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे। मॉर्गन का स्ट्राइक रेट इस सीजन में गिरकर 112.19 का हो गया केकेआर के कप्तान आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में हर हाल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहेंगे।
Eoin Morgan, Hardik Pandya, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, MS Dhoni, Nicholas Pooran