Cricket
IPL Mega Auction 2022: श्रेयस अय्यर सबसे महंगे मार्की खिलाड़ी, चेन्नई और मुंबई ने नहीं दिखाई रुचि; देखें पूरी लिस्ट

IPL Mega Auction 2022: श्रेयस अय्यर सबसे महंगे मार्की खिलाड़ी, चेन्नई और मुंबई ने नहीं दिखाई रुचि; देखें पूरी लिस्ट

IPL Mega Auction 2022: Shreyas Iyer सबसे महंगे मार्की खिलाड़ी, चेन्नई और Mumbai Indians ने नहीं दिखाई रुचि marquee player Chennai Super Kings
IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा आॉक्शन शुरू हो चुका है। इस बार 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। मेगा ऑक्शन में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें सबसे ज्यादा पैसे श्रेयस अय्यर के खाते में आए। कोलकाता […]

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा आॉक्शन शुरू हो चुका है। इस बार 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। मेगा ऑक्शन में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें सबसे ज्यादा पैसे श्रेयस अय्यर के खाते में आए। कोलकाता ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं चेन्नई और मुंबई इंडियंस ने एक भी मार्की खिलाड़ी को नहीं खरीदा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

किस टीम को कितने मार्की प्लेयर

  • पंजाब – 2
  • राजस्थान – 2
  • कोलकाता – 2
  • गुजरात- 1
  • आरसीबी- 1
  • लखनऊ- 1
  • दिल्ली कैपिटल्स- 1

मार्की प्लेयर
1- शिखर धवन – 8 करोड़ 25 लाख, पंजाब किंग्स ने खरीदा।
2- आर अश्विन- 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
3- पैट कमिंस- 7 करोड़ 25 में कोलकाता ने खरीदा।
4- कगिसो रबाडा- 9 करोड़ 25 लाख- पंजाब किंग्स ने खरीदा।
5- ट्रेंट बोल्ड- 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
6- श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा।
7- मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
8- फॉफ डुप्लेसिस- 7 करोड़ , आरसीबी ने खरीदा।
9- क्विंटन डिकॉक- 6 करोड़ 75 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।
10- डेविड वॉर्नर- 6 करोड़ 25 लाख- दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

कोहली के साथ नजर आएंगे फाफ

IPL Mega Auction 2022: आरसीबी- फाफ डुप्लेसिस- साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करेंगे।

दिल्ली के लिए फिर खेलेंगे रबाडा

पंजाब किंग्स- कगिसो रबाडा- पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा को 9 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले आईपीएल के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखाई देंगे। शिखर धवन- भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। धवन टीम के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी उन्हें टीम का कप्तान भी बना सकती है।

पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे शमी

IPL Mega Auction 2022: गुजरात टाइटन्स- मोहम्मद शमी- हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने मोहम्मद शमी को 6 करोड़ 25 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। वह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick