Cricket
IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन पर हुई धनवर्षा, मुंबई इंडियंस ने खर्चे 15 करोड़ 75 लाख; IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी – Follow Live Updates

IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन पर हुई धनवर्षा, मुंबई इंडियंस ने खर्चे 15 करोड़ 75 लाख; IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी – Follow Live Updates

IPL Mega Auction 2022: Ishaan Kishan पर हुई धनवर्षा, Mumbai Indians ने खर्चे 15 करोड़ 75 लाख; most expensive Indian player IPL 2022
IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा आॉक्शन शुरू हो चुका है। इस बार 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। नीलामी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच खींचतान देखने को मिली। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने […]

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा आॉक्शन शुरू हो चुका है। इस बार 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। नीलामी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच खींचतान देखने को मिली। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान पर जमकर बोली लगाई। लेकिन अंत में मुंबई ने 15 करोड़ 25 लाख में ईशान को अपने पाले में कर लिया। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आईपीएल ऑक्शन में बिके सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

  • युवराज सिंह- 16 करोड़, 2015, दिल्ली
  • ईशान किशन- 15.25 करोड़, 2022*, मुंबई
  • युवराज सिंह- 14 करोड़, 2014, आरसीबी
  • दिनेश कार्तिक- 12.5 करोड़, 2014, दिल्ली
  • श्रेयस अय्यर, 12.25 करोड़, 2022*, केकेआर

ईशान किशन ऑक्शन स्टोरी

  • 2016 – 35 लाख (गुजरात लायंस)
  • 2018 – 6.2 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
  • 2022 – 15.25 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल के इतिहास में मुंबई द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी बोली

  • रोहित शर्मा -9.2 करोड़ (2011)
  • क्रुणाल पांड्या -8.8 करोड़ (2018)
  • नाथन कुल्टर -8 करोड़ (2020)
  • ईशान किशन -6.2 करोड़ (2018)
  • कीरन पोलार्ड -5.4 करोड़ (2018)

16 करोड़ में बिके थे युवराज
IPL Mega Auction 2022: इससे पहले साल 2015 में दिल्ली ने युवराज सिंह को मेगा ऑक्शन में 16 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था। हम आपको टीम द्वारा किसी भी ऑक्शन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों की जानकारी है। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जो रिटेन साल-दर-साल रिटेन होते रहे हैं।

यह आंकड़े आईपीएल 2021 और इससे पहले के हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स
पैट कमिंस- 15.50 करोड़ रुपये, आईपीएल 2020 में

दिल्ली कैपिटल्स
युवराज सिंह- 16 करोड़ रुपये, आईपीएल 2015 में

पंजाब किंग्स
जे रिचर्ड्सन- 14 करोड़ रुपये, आईपीएल 2021 में

राजस्थान रॉयल्स
क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ रुपये, आईपीएल 2021 में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
काइल जेमीसन- 15 करोड़ रुपये, आईपीएल 2021 में

सनराइजर्स हैदराबाद
मनीष पांडे- 11 करोड़ रुपये, आईपीएल 2018 में

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा- 9.2 करोड़ रुपये, आईपीएल 2011 में

चेन्नई सुपर किंग्स
रवींद्र जडेजा- 9.75 करोड़ रुपये, आईपीएल 2012 में

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick