Cricket
IPL Media Rights: BCCI होगा मालामाल, जानिए प्रसारण अधिकारों से कितने की होगी कमाई

IPL Media Rights: BCCI होगा मालामाल, जानिए प्रसारण अधिकारों से कितने की होगी कमाई

IPL Media Rights: BCCI होगा मालामाल, जानिए प्रसारण अधिकारों से कितने की होगी कमाई
IPL Media Rights: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को अगले पांच साल के चक्र (2023-2027) में आईपीएल के प्रसारण (टीवी और डिजिटल) अधिकारों से पांच अरब डॉलर की कमाई हो सकती है जबकि दो नई टीमों (IPL 2022 New Teams) के आने से बोली लगाने की प्रक्रिया में कई बड़े नाम दौड़ में हैं। आईपीएल के […]

IPL Media Rights: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को अगले पांच साल के चक्र (2023-2027) में आईपीएल के प्रसारण (टीवी और डिजिटल) अधिकारों से पांच अरब डॉलर की कमाई हो सकती है जबकि दो नई टीमों (IPL 2022 New Teams) के आने से बोली लगाने की प्रक्रिया में कई बड़े नाम दौड़ में हैं। आईपीएल के प्रसारण अधिकार (IPL Broadcasting Rights) 2018 से 2022 के चक्र के लिए स्टार इंडिया के पास है। इसका उस समय ‘वैल्यूएशन’ करीब ढाई अरब डॉलर था लेकिन अगले चक्र में यह रकम दुगुनी (करीब 36000 करोड़ रूपये) होने की उम्मीद है।

IPL Media Rights: आईपीएल के प्रसारण अधिकार चार से पांच अरब डॉलर तक के होने की संभावना

बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा- अमेरिका स्थित एक कंपनी ने कुछ समय पहले आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने में दिलचस्पी जताई थी। 2022 से आईपीएल में दस टीमें होंगी और 74 मैच हो जाएंगे जिससे इसका वैल्यूएशन भी बढेगा।

उन्होंने कहा- दो नई टीमों के आने से 7000 से 10000 करोड़ रूपये आएंगे और प्रसारण अधिकार भी बढ जाएंगे। अगले चक्र में आईपीएल के प्रसारण अधिकार चार से पांच अरब डॉलर तक के होने की संभावना है।

किसी भी विदेशी कंपनी को आईपीएल मीडिया प्रसारण अधिकार तभी मिलेंगे जब उसकी भारतीय शाखा हो। पिछली बार टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार स्टार इंडिया ने सोनी को हराकर खरीदे थे।

IPL Media Rights: बीसीसीआई आम तौर पर टीवी, डिजिटल (स्ट्रीमिंग), रेडियो और सोशल मीडिया अधिकारों का वर्गीकरण करता है लेकिन पिछली बार एक ही को सारे अधिकार दिए गए थे। कंपनियां अलग भी बोली लगा सकती है लेकिन अगर किसी एक बोली का वैल्यूएशन बाकी सब बोलियों को मिलाकर बनने वाली रकम से अधिक हुआ तो उसे ही अधिकार दिए जाएंगे।

बोर्ड 25 अक्टूबर को दुबई में टेंडर आमंत्रित करने की घोषणा करेगा। उसी दिन दो नई आईपीएल टीमों की भी घोषणा की जाएगी। मैनचेस्टर युनाइटेड के मालिक ग्लेजर फैमिली ने भी आईपीएल टीम नीलामी दस्तावेज लिया है।

Editors pick