Cricket
IPL: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी इतने साल और खेलेंगे आईपीएल

IPL: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी इतने साल और खेलेंगे आईपीएल

IPL: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी इतने साल और खेलेंगे आईपीएल
IPL: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी इतने साल और खेलेंगे आईपीएल- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) बुधवार (7 जुलाई) को 40 साल के हो गए। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस […]

IPL: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, महेंद्र सिंह धोनी इतने साल और खेलेंगे आईपीएल- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) बुधवार (7 जुलाई) को 40 साल के हो गए। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा,  “धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक या दो साल और खेलना जारी रख सकते हैं। वह पूरी तरह फिट हैं, काफी ट्रेनिंग करते हैं। उन्हें  टीम को छोड़ने का अभी कोई कारण नहीं दिखता।”

ये भी पढे़ं- India Tour of Sri Lanka: SLC के अध्यक्ष ने किया ऐलान, भारतीय सीरीज से 12 मिलियन डॉलर की होगी रिकॉर्ड कमाई

बल्लेबाजी के लिहाज से धोनी के लिए यह सीजन बहुत ही खराब रहा है। उन्होंने सात मैचों में  सिर्फ 37 रन बनाए हैं। उनका औसत सिर्फ 12.33 का रहा है। हालांकि, उन्हें सात मैचों में केवल चार बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला और वह एक पारी में नाबाद भी रहे। पिछले सीजन तो टीम का प्रदर्शन और धोनी का प्रदर्शन दोनों ही बहुत खराब रहा था।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद धोनी की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी की जमकर आलोचना हुई थी। कइ दिग्गजों का मानना था कि धोनी को अब आईपीएल नहीं खेलना चाहिए, लेकिन 2021 के सीजन में टीम ने कमाल की वापसी की है। धोनी के फैंस को उम्मीद होगी कि जैसे टीम की फ्रॉर्म में वापसी हुई है। वैसे ही धोनी भी अपने पुराने फ्रॉर्म में नजर आए।

Editors pick