Cricket
IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की ऑक्शन में टीमों की इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर टिक सकती है नज़रे, कुछ घरेलु क्रिकेट में मचा रहे है धमाल-Check Out

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की ऑक्शन में टीमों की इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर टिक सकती है नज़रे, कुछ घरेलु क्रिकेट में मचा रहे है धमाल-Check Out

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की ऑक्शन में टीमों की इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर टिक सकती है नज़रे, कुछ घरेलु क्रिकेट में मचा रहे है धमाल-Check Out
IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले 23 दिसंबर को कोच्चि में मिली ऑक्शन (Mini Auction) होना है। इसके लिए 991 खिलाड़ियों नें अपना नाम रेजिस्टर करवाया है। वहीं इन 991 खिलाड़ियों में से 714 भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) शामिल है। आईपीएल 2023 में सभी टीमों ने अपने खिलड़ियों को रिटेन और रिलीज […]

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले 23 दिसंबर को कोच्चि में मिली ऑक्शन (Mini Auction) होना है। इसके लिए 991 खिलाड़ियों नें अपना नाम रेजिस्टर करवाया है। वहीं इन 991 खिलाड़ियों में से 714 भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) शामिल है। आईपीएल 2023 में सभी टीमों ने अपने खिलड़ियों को रिटेन और रिलीज कर दिया है और अब भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। इसी बीत इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नज़रे हो सकती है और साथ ही एक भारी रकम (IPL Auction) भी लगा सकती है। चलिए जानते है कि वो पांच खिलाड़ी कौन है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

मयंक अग्रवाल

भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में भले ही ज्यादा मौके नहीं मिले है। लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने अच्छा खासा नाम कमाया है और पिछले साल 2022 के आईपीएल सीजन में उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि इस बार उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया है। उनकी जगह टीम ने शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है। वहीं इस बार आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी उनपर मोटी रकम लगा सकती है।

एन जगदीसन

विजय हजारे ट्रॉफी के स्टार बल्लेबाज एन जगदीसन पिछले साल 2022 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे। हालांकि उन्हें आईपीएल 2023 की ऑक्शन से पहले टीम ने रिलीज कर दिया है। उसके बाद जगदीसन ने इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 138 से अधिक शानदार औसत के साथ 830 रन बनाए है और साथ ही रन स्कोरर भी रहे थे। इस प्रदर्शन को देखने के बाद आईपीएल टीम उन्हें अपने खेमे में लेना चाहेगी। इस वजह से उन पर मोती रकम लगने की पूरी संभावना है।

जयदेव उनादकट

भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने हाल ही में अपने कप्तानी से सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी में जीत दिलाई है। उनादकट आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। लेकिन टीम ने इस बार उन्हें रिलीज कर दिया है। हालांकि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में काफी बेहतर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके बाद आईपीएल ऑक्शन में उन्हें भारी रकम देकर टीम अपने साथ जोड़ सकती है।

केएस भरत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी आईपीएल 2023 के लिए उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है। हालांकि केएस भरत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेल चुके है। इसके अलावा उन्हें आईपीएल में काफी अच्छा अनुभव भी हो गया है। इसी वजह से टीमें उन्हें मोती रकम खर्च करके अपने खेमे में जोड़ सकती है।

शाहरुख खान

भारतीय आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान को पिछले आईपीएल सीजन में 9 करोड़ रुपए की भारी रकम में पंजाब किंग्स ने खरीदा था। लेकिन शाहरुक खान ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। जिसकी वजह से पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर दिया है। हालांकि शाहरुक अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते है इस लिए टीमें उनपर भारी रकम खर्च कर सकती है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick