एमएस धोनी ने ली रिटायरमेंट तो छोड़ दूंगी क्रिकेट देखना
MS Dhoni IPL Retirement? चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्रदर्शन अच्छा रहा है। एमएस धोनी…

MS Dhoni IPL Retirement? चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्रदर्शन अच्छा रहा है। एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके टीम ने पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छा किया है। सीएसके फैंस काफी चिंतित इसलिए भी है क्योंकि शायद ये धोनी का बतौर प्लेयर अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि धोनी ने इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि धोनी फील्ड पर अभी भी काफी चुस्त है और उनकी फिटनेस भी जबरजस्त है।
आईपीएल में सीएसके का ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर धोनी को देखने आई एक फैन ने कहा कि अगर धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले लेंगे और नहीं खेलेंगे तो मैं क्रिकेट देखना छोड़ दूंगी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके अनुसार धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी किसे संभालनी चाहिए।
MS Dhoni रिटायर होंगे तो क्रिकेट देखना छोड़ दूंगी, देखें महिला फैन का वीडियो
एमएस धोनी के बाद कौन हो CSK का कप्तान
आंध्रा प्रदेश की रहने वाली फैन दिल्ली में जॉब करती है, और वह धोनी को देखने स्टेडियम पहुंची थी। हालांकि धोनी तो नहीं दिखे लेकिन रविंद्र जडेजा को देखकर वह काफी खुश थी। उन्होंने कहा कि धोनी के बाद रविंद्र जडेजा को सीएसके की कप्तानी संभालनी चाहिए।
MS Dhoni IPL : एमएस धोनी इन आईपीएल
एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में खबर लिखे जाने तक 246 मैच खेले हैं। उन्होंने इनमे 5076 रन बनाए हैं। धोनी की आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारी 84 रनों की है। उन्होंने आईपीएल में कुल 24 अर्धशतक लगाए हैं। आज भी धोनी आईपीएल के बेस्ट फिनिशर है। उनकी कप्तानी में हर खिलाड़ी अच्छा करता है, या यूँ कहें धोनी हर खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ निकलवा ही लेते हैं। धोनी ने आईपीएल में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया है।