कौन है मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा? जिसके साथ सीएसके के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ लेंगे साथ फेरे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अक्सर अपनी तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। आईपीएल…

कौन है मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा? जिसके साथ सीएसके के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ लेंगे साथ फेरे
कौन है मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा? जिसके साथ सीएसके के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ लेंगे साथ फेरे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अक्सर अपनी तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। आईपीएल (IPL) 2023 का सीजन भी उनके लिए अच्छा रहा है। लेकिन इन दिनों वो अपनी शादी के कारण चर्चा में है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गायकवाड़ 3-4 जून के बीच मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दरअसल, आईपीएल के बाद रुतुराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था। लेकिन गायकवाड़ ने बीसीसीआई को जानकारी देते हुए कहा कि वो 3-4 जून को शादी करने जा रहे हैं जिस कारण वो 5 जून से टीम से जुड़ेंगे। लेकिन हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैनेजमेंट से गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ी की मांग की थी जिसके बाद अब यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड जाएंगे।

कौन है उत्कर्षा?

बता दें कि, रुतुराज और उत्कर्षा लंबे समय से रिलेशनशिप में है। जिसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल, उत्कर्षा पिछले साल रुतुराज के साथ एक जिम सेशन के दौरान नजर आई थीं। इसके बावजूद उत्कर्षा रुतुराज के फैंस के लिए अभी भी मिस्ट्री गर्ल बनी हुई है। इसके पीछे का कारण ये है कि गायकवाड़ ने उत्कर्षा के साथ एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। हालांकि, दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में हैं लेकिन किसी को इसकी भनक तक भी नहीं लगी।

गौरतलब है कि, गायकवाड़ का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। लेकिन मई 2021 में उनका नाम मराठी एक्ट्रेस सयाली संजीव के साथ जुड़ा था दोनों के बीच अफेयर की अफवाह थी। जिस पर गायकवाड़ ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन सयाली ने कहा था कि वो दोनों सिर्फ दोस्त है। और इस तरह की खबरों से उनकी दोस्ती पर असर पड़ रहा है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करे।

Share This: