GT vs MI Head to Head: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड आंकड़े
GT vs MI Head to Head – आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर (IPL 2023 Qualifier 2) मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और…

GT vs MI Head to Head – आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर (IPL 2023 Qualifier 2) मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। 26 मई को ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आमने सामने होंगे, जिन्होंने एक साथ मुंबई इंडियंस के लिए कई सालों तक साथ क्रिकेट खेला। चलिए जानते हैं मुंबई और गुजरात के हेड टू हेड आंकड़े।
गुजरात टाइटंस पिछले साल से ही आईपीएल में आई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने पहले साल ही खिताब जीता था। इस बार (IPL 2023) भी टीम ने ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। क्वालीफायर 1 में टीम को सीएसके के हाथों हार झेलनी पड़ी, जिस कारण उसे क्वालीफायर 2 में फिर से फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर बाहर किया और खिताबी जंग के करीब पहुंची।
IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
मैच नंबर | 73 |
तारीख | 26/05/2023 |
समय | 7:30 pm IST |
स्थान | नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद |
GT vs MI Head to Head : हेड टू हेड आंकड़े
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 3 मैच ही खेले गए हैं। इनमे से गुजरात टाइटंस ने 1 मैच जीता है जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। बेशक हेड टू हेड रिकॉर्ड मुंबई के बेहतर हैं लेकिन गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड पर काफी खतरनाक होगी। पिछले साल गुजरात टाइटंस ने इसी ग्राउंड पर आईपीएल फाइनल मुकाबला जीता था।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेले थे, जिसमें से 10 में जीत हासिल की जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस किस्मत से प्लेऑफ में पहुंची, अगर आरसीबी अपना अंतिम मैच जीत जाती तो मुंबई बाहर होती लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुंबई ने एलिमिनेटर में 81 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर गुजरात को जरूर डरा दिया होगा। मुंबई ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों में 8 में जीत दर्ज की थी।
गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर इस सीजन कुल 7 मैच खेले, जिसमे से 4 बार जीत दर्ज की। ग्रुप स्टेज में कुल 4 मुकाबलों में गुजरात को हार मिली थी, जिसमे से 3 मैच तो इसी ग्राउंड पर खेले गए थे। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने एक मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला था. उसमे गुजरात टाइटंस ने 55 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।