IPL 2023: बेहद खूबसूरत हैं दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स, देखें फोटो
IPL 2023: क्रिकेट फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में सभी (Indian Premier League) जानकारी रखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो…

IPL 2023: क्रिकेट फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में सभी (Indian Premier League) जानकारी रखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो मैदान के अंदर प्रदर्शन हो या मैदान के बाहर की निजी जिंदगी। वे मौजूदा समय में किसको डेट कर रहे हैं या उनकी पत्नी सब कुछ जानने में फैंस की दिलचस्पी बहुत ज्यादा रहती है। तो आइए आईपीएल (Delhi Capitals Squad 2023) शुरू होने से पहले हम आपको दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कुछ खिलाड़ियों की पत्नियों व गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताएंगे। बता दें कि आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च (IPL 2023 Start Date) से होने जा रही है। Cricket News के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। इस बल्लेबाज ने दिल्ली के लिए कई मौकों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और मैच जीताए हैं। वहीं इस बार भी शो दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगर पृथ्वी शो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह बेहद खूबसूरत दिखने वाली मॉडल-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। उनका नाम प्राची सिंह से अक्सर जोड़ा जाता है। दोनों की डेट करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।
डेविड वॉर्नर और कैंडिस
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वानर को ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। वहीं इस बार वह दिल्ली को आगे तक ले जाना चाहेंगे। डेविड वार्नर को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इस बल्लेबाज ने आईपीएल में कई मौकों पर बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वॉर्नर जहां अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी कैंडिस अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि वॉर्नर और कैंडिस की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार पनपा और फिर 2015 में शादी कर ली।
अक्षर पटेल और मेहा वडोदार
इन दिनों बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने हाल ही में मेहा वडोदार के साथ शादी की। बता दें कि मेहा और अक्षर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मेहा को इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने उनके 28वें जन्मदिन पर प्रपोज किया था। उसी वक्त दोनों ने एक-दूसरे को सगाई की। बता दें कि आईपीएल में पटेल दिल्ली के लिए खेलते हैं और इस बार उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
एनरिक नॉर्खिया और मिशेला क्लेउ
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को विश्व भर में तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। इस बार भी दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया है। आईपीएल के वह पसंदीदा गेंदबाज हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी मिशेला क्लेउ कितनी खूबसूरत हैं। दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट करने के बाद साल 2019 में शादी की थी। पत्नी मिशेल के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।