Cricket
IPL 2023: मुंबई इंडियंस का लंबा इंतजार खत्म, रोहित शर्मा की टीम को जल्द ही ज्वाइन करेंगे जोफ्रा आर्चर- Check Out

IPL 2023: मुंबई इंडियंस का लंबा इंतजार खत्म, रोहित शर्मा की टीम को जल्द ही ज्वाइन करेंगे जोफ्रा आर्चर- Check Out

IPL 2023: मुंबई इंडियंस का लंबा इंतजार खत्म, रोहित शर्मा की टीम को जल्द ही ज्वाइन करेंगे जोफ्रा आर्चर- Check Out
IPL 2023: पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दरअसल, टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जल्द ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के 2020 सीजन के बाद पहली बार आईपीएल (IPL) […]

IPL 2023: पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दरअसल, टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जल्द ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के 2020 सीजन के बाद पहली बार आईपीएल (IPL) में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि, साल 2020 मं वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेले थे। मुंबई ने जोफ्रा आर्चर के आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। खेल जगत की सभी खबरों के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

इस दौरान मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने पोस्ट में आर्चर के बैक साइड से तस्वीर शेयर की है। वहीं आर्चर मुंबई की नीली और सुनहरी जर्सी में दिख रहे हैं। फैंस आर्चर के आने से बेहद खुश हैं, और हो भी क्यों ना जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आर्चर मुंबई को मजबूती देने का काम करेंगे। बिग-हिटिंग मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज टिम डेविड एक टिप्पणी के साथ उत्साह में दिखे जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जॉफ टाइम’।

IPL 2023: इसके साथ ही ऑर्चर पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें पिछले साल मेगा नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वो चोटिल होने के कारण पिछला साल नहीं खेल पाए थे।

गौरतलब है कि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में जोफ्रा आर्चर की वापसी से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने राहत की सांस ली है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick