Cricket
IPL 2023: IPL 2023: पंजाब किंग्स से जुड़े Sam Curran, कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा भी हुए Mumbai Indians में शामिल

IPL 2023: IPL 2023: पंजाब किंग्स से जुड़े Sam Curran, कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा भी हुए Mumbai Indians में शामिल

IPL 2023: IPL 2023: पंजाब किंग्स से जुड़े Sam Curran, कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा भी हुए Mumbai Indians में शामिल
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लोग 20223 की शुरुआत 31 मार्च (IPL 2023 Start Date) से होने जा रही है और सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम से जुड़ना शुरू कर दिया है। वहीं इस बार आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) भी पंजाब किंग्स से जुड़ गए […]

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लोग 20223 की शुरुआत 31 मार्च (IPL 2023 Start Date) से होने जा रही है और सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम से जुड़ना शुरू कर दिया है। वहीं इस बार आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) भी पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई युवा कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए हैं। Cricket News के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

IPL 2023: Most-expensive pick of IPL 2023 Sam Curran joins Punjab Kings; Cameron Green, Rohit Sharma spotted with Mumbai Indians ahead of Blockbuster RCB clash

बता दें कि, पंजाब किंग्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि सैम करन 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम के पहले मैच से पूर्व चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वहीं करन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान 18.50 करोड़ रुपये में ख़रीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

वहीं सैम करन ने खेले गए 3 सीज़न में 22.46 की औसत से 337 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.77 का रहा है। करन का गेंद के साथ रिकॉर्ड आईपीएल में उतना अच्छा नहीं है, लेकिन साल 2022 टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें हर फ्रेंचाइजी के लिए एक पसंदीदा विकल्प बना दिया। इंग्लैंड के पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद करन को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

IPL 2023: कब शुरू होगा आईपीएल?

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की शुरुआत होने में अब सिर्फ 2 दिनों का समय बचा है और सभी टीमों ने मुकाबलों के लिए प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है। वहीं टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 31 मार्च को हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात और धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि दोनों टीमें आईपीएल 2023 में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick