Cricket
IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, जानिए आईपीएल के इतिहास में किन बल्लेबाजों को मिली है ऑरेंज कैप

IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, जानिए आईपीएल के इतिहास में किन बल्लेबाजों को मिली है ऑरेंज कैप

IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, जानिए आईपीएल के इतिहास में किन बल्लेबाजों को मिली है ऑरेंज कैप
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन को शुरू होने में अब चंद ही दिन रह गए हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। वहीं बीसीसीआई (BCCI) इस सीजन को खास बनाने के लिए […]

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन को शुरू होने में अब चंद ही दिन रह गए हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। वहीं बीसीसीआई (BCCI) इस सीजन को खास बनाने के लिए शानदार उद्घाटन समारोह (IPL 2023 Opening Ceremony) का प्लान भी बना रही है। इस लेख में आपको बताएंगे कि विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर केएल राहुल (KL Rahul) तक साल 2008 से लेकर 2022 तक किन बल्लेबाजों को आईपीएल के इतिहास में ऑरेंज कैप (Orange Cap in IPL History) मिली है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

क्या होती है ऑरेंज कैप

आईपीएल किसी भी टीम का बल्लेबाज अगर पूरी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाना है, तो उसे ऑरेंज कैप दी जाती है। साल 2008 से पहली बार आईपीएल खेला गया था। तब से लेकर अब तक हर सीजन कोई न कोई बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है और इस पुरस्कार को जीतने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। हालांकि लीग में पिछले साल से दो टीमों और बड़ गई है जिससे लीग काफी रोमांचक हो गई है और इस पुरस्कार को पाने के लिए बल्लेबाजों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

आईपीएल के इतिहास में अब तक किन बल्लेबाजों को मिली है ऑरेंज कैप

आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में पंजाब किंग्ल के बल्लेबाद शॉन मार्श ने इस खिताब को अपने नाम किया था। उन्होंने 68 से अधिक औसत के साल 616 रन बनाए थे। वहीं साल 2009 में सीएसके के मैथ्यू हेडन ने 572 रन बनाकर इस खिलाब को अपने नाम किया था। साल 2010 में एमआई के सचिन तेंदुलकर 618 रन बनाक ये पुरस्कार जीता था। वहीं साल 2011 और 2012 में आरसीबी के क्रिस गेल ने 608 और 733 रन बनाकर लगातार दो बार इस खिलाब को अपने नाम किया था। साल 2013 में सीएसके के माइकल हसी और साल 2014 में केकेआर के रॉबिन उथप्पा ने इस खिताब को अपने नाम किया था।

वहीं साल 2015, 2017 और साल 2019 में एसआरच के डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा बार इस खिलाब को अपने नाम किया है। वहीं साल 2016 में विराट कोहली ने 81 औसत से 973 रन बनाकर इस खिताब को अपने नाम किया था और आईपीएल के इतिहास में सबसे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल खिलाड़ी भी है। उनका ये रिकॉर्ड अभी तक टूट नहीं पाया है। वहीं साल 2018 में एसआरएच के केन विलियिमसन, साल 2022 में पंजाब किंग्स के केएल राहुल, साल 2021 में सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ और साल 2022 में राजस्थान के जॉस बटलर को अब तक आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप मिल चुकी हैं।

आईपीएल में ऑरेंज कैप पाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर (एमआई) 618 रन साल 2010
  • रॉबिन उथप्पा (केकेआऱ) 660 रन साल 2014
  • विराट कोहली (आरसीबी) 973 रन साल 2016
  • केएल राहुल (पीबीकेएस) 670 रन साल 2020
  • ऋतुराज गायकवाड़ (सीएसके) 635 रन साल 2021

आईपीएल में ऑरेंज कैप पाने वाले विदेशी बल्लेबाज

  • शॉन मार्श (पीबीकेएस) 616 रन साल 2008
  • मैथ्यू हेडन (सीएसके) 572 रन साल 2009
  • क्रिस गेल (आरसीबी) 608 रन साल 2011
  • क्रिस गेल (आरसीबी) 733 रन साल 2012
  • माइकल हसी (सीएसके) 733 रन साल 2013
  • डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 562 रन साल 2015
  • डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 641 रन साल 2017
  • केन विलियिमसन (एसआरएच) 735 रन साल 2018
  • डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 692 रन साल 2019
  • जॉस बटलर (आरआर) 863 रन साल 2022

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking SportsNews, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick