Cricket
IPL 2023: आईपीएल इतिहास में CSK के लिए इन पांच मौकों पर MS Dhoni बने बेहतरीन फिनिशर

IPL 2023: आईपीएल इतिहास में CSK के लिए इन पांच मौकों पर MS Dhoni बने बेहतरीन फिनिशर

किसी भी टीम के लिए एक फिनिशर खिलाड़ी बेहद अहम होता है। वहीं वो खिलाड़ी मैच को अगर छक्के से खत्म करे तो वो पल किसी जीत के बराबर ही होता है। इसी लिस्ट में हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी जिन्होंने भारतीय टीम में अपने डेब्यू मैच 2004 से ही टीम में एक बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई थी जो कि बाद में उनकी एक आदत सी बन गई। यही काम उन्होंने कई बार आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी किया है। आइए डालते हैं एक नजर आईपीएल इतिहास में धोनी द्वारा बेहतरीन फिनिश पर।
IPL 2023: किसी भी टीम के लिए एक फिनिशर खिलाड़ी बेहद अहम होता है। वहीं वो खिलाड़ी मैच को अगर छक्के से खत्म करे तो वो पल किसी जीत के बराबर ही होता है। इसी लिस्ट में हैं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने भारतीय टीम में अपने […]

IPL 2023: किसी भी टीम के लिए एक फिनिशर खिलाड़ी बेहद अहम होता है। वहीं वो खिलाड़ी मैच को अगर छक्के से खत्म करे तो वो पल किसी जीत के बराबर ही होता है। इसी लिस्ट में हैं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने भारतीय टीम में अपने डेब्यू मैच 2004 से ही टीम में एक बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई थी जो कि बाद में उनकी एक आदत सी बन गई। यही काम उन्होंने कई बार आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए भी किया है। आइए डालते हैं एक नजर आईपीएल इतिहास में धोनी द्वारा बेहतरीन फिनिश पर। Cricket News के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

बता दें कि, साल 2011 वर्ल्डकप का वो छक्का शायद ही कोई भूला होगा जो धोनी द्वारा लगाया गया था। उस दौरान भारतीय टीम की तरफ से धोनी टीम के कप्तान थे और उस समय उन्होंने आखिर में एक छक्के की मदद से देश को विश्व विजेता बनाया था।

1. IPL 2019- 29 गेंदों में 54 नाबाद

आईपीएल इतिहास में साल 2019 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी की पारी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। सीएसके का सीजन लाइन पर था और एक जीत उन्हें नॉकआउट चरण में ले जाती। आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे तो कप्तान ने मामला अपने हाथ में ले लिया। धोनी ने इरफान पठान के खिलाफ सिर्फ चार गेंदों में 4,2,6,6 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।

2.IPL 2016- 32 गेंदों पर 64 रन

स्पॉट फिक्सिंग के कारण चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का प्रतिबंध लग गया। उस दौरान 2016 और 2017 के लिए एमएस धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट का दामन पकड़ा। उस समय 2016 में पुणे और पंजाब के बीच मुकाबले के दौरान धोनी ने अपनी टीम पुणे को हार के दलदल से निकालते हुए शानदार पारी खेलते हुए टीम के जीत दिलाई। साथ ही उन्होंने 23 रन की जरूरत पर अक्षर पटेल की गेंदों पर 3 छक्के और एक चौका लगाकर पुणे के लिए शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई। उस मैच में धोनी ने 32 गेंदों में 64 रनों की अहम पारी खेली।

3.IPL 2018 – 34 गेंदों पर 70 नाबाद

वहीं दो साल के बाद (2017 और 2017) जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में वापसी की। वहीं ये वापसी चेन्नई के लिए खास थी, क्योंकि उन्होंने लीग चरण की भिड़ंत के दौरान आरसीबी के खिलाफ 200 से अधिक के लक्ष्य का पीछा किया था। जीत के लिए 206 रनों का पीछा करते हुए 8वें ओवर में सीएसके का स्कोर 175/5 था। अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे, ब्रावो ने एमएस धोनी को स्ट्राइक वापस देने से पहले पहली दो गेंदों पर 10 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौथी गेंद पर एक शानदार रन चेज करने के लिए छक्का जड़ा और सिर्फ 34 गेंदों पर 7o रन बनाकर नाबाद रहे।

4.IPL 2013- 37 गेंदों में 67*

एक मुश्किल रन चेज़ जिसमें धोनी ने सीएसके को बहुत मुश्किल जगह से बाहर निकाला और टीम को फिनिश लाइन से आगे ले गए। SRH कप्तान कैमरन व्हाइट के अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे और आशीष रेड्डी को गेंद सौंपी। गेंदबाज ने वाइड के साथ ओवर की शुरुआत की लेकिन धोनी ने फिनिश लाइन को पार करने के लिए केवल 3 गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाकर मैच समाप्त कर दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद मैच समाप्त किया।

IPL 2023: आईपीएल इतिहास में इन पांच मौकों पर CSK के लिए MS Dhoni बने बेहतरीन फिनिशर- Check Out
IPL 2023: आईपीएल इतिहास में इन पांच मौकों पर CSK के लिए MS Dhoni बने बेहतरीन फिनिशर

5.IPL 2019- 48 गेंदों पर 84 रन

IPL 2023: एक और क्लासिक सीएसके बनाम आरसीबी भिड़ंत जिसने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतिम ओवरों के दौरान धोनी ने कमाल किया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाए। RCB के गेंदबाजों ने तब CSK को 83/5 पर संकट में डाल दिया था। आखिरी ओवर में चेन्नई को 26 रन चाहिए थे। वहीं धोनी ने उमेश यादव को शुरुआती पांच गेंदों पर 24 रन पर आउट कर दिया। हालांकि CSK 1 रन से पीछे रह गया क्योंकि शार्दुल ठाकुर आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए थे।

Editors pick