IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले सीजन 2023 के लिए टीमें तैयारी में लग चुकी हैं। सभी फ्रेंचाइजी टीमों बीसीसीआई द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट निर्धारित आखिरी तारीख 15 नवंबर को जारी कर दी। मिनी ऑक्शन (IPL Mini-Auction 2023) में इस बार कुछ विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर सबकी नजर रहेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cip 2022) में धमाल मचाने वाले इन खिलाड़ियों पर उंची बोली लगने की उम्मीद है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
जोशुआ लिटिलका (Joshua Little)
आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिलका नाम टी20 विश्व कप के दौरान हर किसी की जुवान पर चढ़ गया था। गौरतलब है कि इस गेंदबाज ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। अगर टी20 में जोशुआ लिटिलका के प्रदर्शन की बात करें तो, इस गेंदबाज ने 26 मुकाबले खेलकर कुल 39 विकेट चटकाए हैं। टी20 विश्व कप के 7 मुकाबलों में भी उन्होंने कुल 11 विकेट हासिल किए। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ लिटिल ने हैट्रिक लेकर सनसनी फैलाई थी। अब अगर जोशुआ ने आईपीएल 2023 के लिए अपना नाम दिया, तो इस गेंदबाज पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
सिकंदर रजा (Sikandar Raza)
आईपीएल 2022 की नीलामी का इंतजार सभी को है। ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाएगा। यह मिनी ऑक्शन रहने वाला है क्योंकि ज्यादातर सभी 10 टीमों ने अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इसके बावजूद नीलामी के समय जिम्बाब्वे के धाकड़ ऑलराउंडर सिकंदर रजा पर ज्यादातर सभी फ्रेंजाइजीयों की नजरें होंगी। ऐसे में अगर आईपीएल 2023 के लिए रजा ने अपना नाम दिया तो वह आईपीएल से अच्छी खासी रकम पा सकते हैं।
रिले रोसौव (Rilee Rossouw)
दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव को टी20 फॉर्मेट का सुपरस्टार खिलाड़ी माना जाता है। इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन टूर्नामेंट में शतक लगाकर उन्होंने यह पक्का कर दिया है कि खेल के इस फॉर्मेट में अभी उनका बल्ला गरजता है। 269 टी20 मैच में उन्होंने 143.44 की स्ट्राइक रेट से 6874 रन नाए हैं। इस तूफानी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी बमफाड़ पैसे बरसा सकती हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।