Cricket
IPL 2023: सीएसके कप्तान MS Dhoni ने शुरू किया अभ्यास, आखिरी बार खेलेंगे आईपीएल! Watch Video

IPL 2023: सीएसके कप्तान MS Dhoni ने शुरू किया अभ्यास, आखिरी बार खेलेंगे आईपीएल! Watch Video

IPL 2023: MS Dhoni Practice: आईपीएल के लिए धोनी ने शुरू किया अभ्यास, ग्राउंड पर लगा रहे हैं बड़े बड़े शॉट्स: Watch Video
IPL 2023: MS Dhoni Practice: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान (CSK Captain) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA Stadium) में अभ्यास कर रहे हैं। जिसका वीडियो आया है। धोनी और सीएसके फैंस के लिए ये आईपीएल खास होने वाला […]

IPL 2023: MS Dhoni Practice: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान (CSK Captain) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA Stadium) में अभ्यास कर रहे हैं। जिसका वीडियो आया है।

धोनी और सीएसके फैंस के लिए ये आईपीएल खास होने वाला है, क्योंकि शायद आखिर बार धोनी बतौर क्रिकेटर मैदान पर उतरेंगे। धोनी इस आईपीएल के बाद लीग क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। धोनी अपना आखिरी सीजन होम ग्राउंड पर भी खेलना चाहते थे, और इस बार आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। 4 साल बाद सीएसके अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी, जो फैंस के लिए एक अलग इमोशन होगा। धोनी ने इस सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वह नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।

MS Dhoni Practice: धोनी के अभ्यास का वीडियो

सीएसके के फैन पेज से धोनी के अभ्यास का वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हो कि धोनी कैसे आगे बढ़कर शॉट्स लगा रहे हैं, तो कभी डिफेंस कर रहे हैं। धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते और ना ही आईपीएल के अलावा कोई अन्य लीग खेल सकते हैं। 41 वर्ष के धोनी फिटनेस के मामले में आज भी कई मौजूदा क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन ग्राउंड पर प्रैक्टिस जरुरी है, इसलिए धोनी ने आईपीएल से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है।

KL Rahul Wedding: शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन, IPL 2023 के बाद देंगे बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को पार्टी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial)

CSK Squad 2023 Players List: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

  • बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, सुभ्रांशु सेनापति, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद
  • विकेट कीपर: महेंद्र सिंह धोनी, अम्बाती रायुडू
  • गेंदबाज: महेश तीक्षणा, रविंद्र हंगरगेकर, सिमरनजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, दीपा चाहर, महेश पथिराना
  • ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम् दुबे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रेटोरियस, बेन स्टोक्स, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, अजय जादव मंडल

Whoe is CSK Captain 2023: Ms Dhoni (Mahendra Singh Dhoni) 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, IPL 2023 Latest News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick