Cricket
आईपीएल 2023 क्लोजिंग सेरेमनी में KING और जोनिता गांधी ने बांधा समा, दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

आईपीएल 2023 क्लोजिंग सेरेमनी में KING और जोनिता गांधी ने बांधा समा, दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

आईपीएल 2023 क्लोजिंग सेरेमनी में KING और जोनिता गांधी ने बांधा समा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 इस समय चल रहा है। और पहले से ही फाइनल मुकाबले रिशेड्यूल होने के बाद आज आयोजित किया गया है। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर किंग ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी फैंस […]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 इस समय चल रहा है। और पहले से ही फाइनल मुकाबले रिशेड्यूल होने के बाद आज आयोजित किया गया है। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर किंग ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी फैंस का मनोरंजन किया।

इसके अलावा म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लिया ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया। बता दें कि, रविवार को न्यूक्लिया ने परफॉर्म किया था। हालांकि, इसके बाद बारिश ने फैंस की उत्सुकता को खत्म करने का काम किया। लेकिन आज मौसम साफ है और दर्शक मुकाबले का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं किंग ने अपनी आवाज पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धोनी के मैदान में आते ही किंग ने ओ मेरे सोना रे, गाने से दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही धोनी के मैदान में आते ही फैंस ने जबरदस्त चीयर किया। इसके बाद उन्होंने अपना गाना तू मान मेरी जान, तुझे जाने न दूंगा गाया।

बता दें कि, वहीं गुजरात की पारी खत्म होने के बाद सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी आवाज का जादू पूरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिखेरा। वहीं पारी के बीच में स्टेडियम में लाइट शो का भी आयोजन किया गया। इस शो के दौरान आईपीएल 2023 के कुछ यादगार पलों की झलकियां भी दिलाई दीं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick