Cricket
IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, आईपीएल इतिहास में इन गेंदबाजों की मिली है अब तक पर्पल कैप

IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, आईपीएल इतिहास में इन गेंदबाजों की मिली है अब तक पर्पल कैप

IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2022 तक, आईपीएल इतिहास में इन गेंदबाजों की मिली है अब तक पर्पल कैप
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन को अब सात दिन ही रह गए है। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयार कर ली है। लेकिन इस बार टीमों के खिलाड़ियों के चोटों (Cricketers Injury) से काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको बताएंगे कि आईपीएल […]

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन को अब सात दिन ही रह गए है। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयार कर ली है। लेकिन इस बार टीमों के खिलाड़ियों के चोटों (Cricketers Injury) से काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको बताएंगे कि आईपीएल के इतिहास (Purple Cap in IPL History) में साल 2008 से लेकर 2022 तक किन गेंदबाजों को पर्पल कैप मिल चुकी है। इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) से लेकर पाकिस्तान गेंदबाद सोहैल तनवीर (Sohail Tanveer) तक इन गेंदबाजों के नाम है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

क्या होती है पर्पल कैप

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग का पहसा सीजन साल 2008 में शुरु किया था। इस सीजन से ही खिलाड़ियों के लिए कई पुरस्कार रखे गए थे। इस लीग के खत्म होने तक जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए होते है। उसे ही पर्पल कैप का पुरस्कार दिया जाता है। इस लीग में कई गेंदबाज के बीच टक्कर देखने को मिलती रहती है। हर गेंदबाद इस पुरस्कार को जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने की कोशिश करते रहते हैं।

आईपीएल इतिहास में इन गेंदबाजों को मिली है पर्पल कैप

आईपीएल साल 2008 में एक ऐसा इकलौता सीजन था जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी खेलना का मौका दिया गया था। आईपीएल के पहले सीजन ही पाकिस्तानी गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के क्रिकटर सोहैल तनवीर ने इस खिताब को अपने नाम किया था। वहीं साल 2009 में डेक्कन चार्जर के आरपी सिंह ने इस पुरस्कार को जीता था। इसके अलावा साल 2010, 2011 और साल 2012 में प्रज्ञान ओझा, लासिथ मलिंगा और मोर्ने मोर्केल ने अपने नाम किया था।

वहीं साल 2014 और 2015 में सीएसके के ड्वेन ब्रावो ने दो बार इस खिताब को जीता था। वहीं साल 2015 में सीएसके के मोहित शर्मा ने इस खिताब को जीता था। उसके बाद साल 2016 और 2015 में एसआरएच के भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो साल इस खिताब को अपने नाम किया था। वहीं साल 2018, 2019 और साल 2022 में एंड्रयू टाई, इमरान ताहिर और कगिसो रबाडा ने अपने नाम किया था। वहीं साल 2021 में हर्षल पटेल और साल 2022 में युजवेंद्र चहल ने इस खिताब को अपने नाम किया था।

आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप पाने वाले भारतीय गेंदबाज

  • आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर) 23 विकेट साल 2009
  • प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर) 21 विकेट साल 2010
  • मोहित शर्मा (सीएसके) 23 विकेट साल 2014
  • भुवनेश्वर कुमार (एसआरएच) 23 विकेट साल 2016
  • भुवनेश्वर कुमार (एसआरएच) विकेट 26 साल 2017
  • हर्षल पटेल (आरसीबी) विकेट 32 साल 2021
  • युजवेंद्र चहल (आरआर) विकेट 27 साल 2022

आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप पाने वाले विदेशी गेंदबाज

  • सोहैल तनवीर (आरआर) विकेट 22 साल 2008
  • लसिथ मलिंगा (एमआई) विकेट 28 साल 2011
  • मार्ने मोर्कल (डीसी) विकेट 25 साल 2012
  • ड्वेन ब्रावो (सीएसके) विकेट 32 साल 2013
  • ड्वेन ब्रावो (सीएसके) विकेट 26 साल 2015
  • एंड्रयू टाई (पीबीकेएस) विकेट 24 साल 2018
  • इमरान ताहिर (सीएसके) विकेट 26 साल 2019
  • कगिसो रबाड़ा (डीसी) विकेट 30 साल 2020

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking SportsNews, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick