Cricket
IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा Jr NTR और राम चरण का जादू, नाटू-नाटू सॉन्ग पर देंगे परफॉर्मेंस!- Check Out

IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा Jr NTR और राम चरण का जादू, नाटू-नाटू सॉन्ग पर देंगे परफॉर्मेंस!- Check Out

IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा Jr NTR और राम चरण का जादू, नाटू-नाटू सॉन्ग पर देंगे परफॉर्मेंस!- Check Out
IPL 2023 Opening Ceremony: 31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग का आगाज होगा। वहीं इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (Indian Premier League) का आगाज बड़े ही धूम-धाम से होगा। कई कलाकार आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देगे। साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं […]

IPL 2023 Opening Ceremony: 31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग का आगाज होगा। वहीं इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (Indian Premier League) का आगाज बड़े ही धूम-धाम से होगा। कई कलाकार आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देगे। साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2023 की ओपनिंग को और ग्रैंड बनाने के लिए जूनियर एनटीआर  (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) को अप्रोच किया है। इस दौरान ये दोनों ही स्टार ऑस्कर (Oscar) नामित गाने नाटू-नाटू (Natu-Natu) पर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। Cricket News के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

वहीं कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई ने राम चरण और जूनियर एनटीआर को आईपीएल 2023 में नाटू-नाटू गाने में डांस करने के लिए अप्रोच किया है। अगर दोनों एक्टर्स इस परफॉर्मेंट को देने के लिए राजी हो जाते हैं तो RRR और आईपीएल के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी सौगात हो सकती है।

IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा Jr NTR और राम चरण का जादू, नाटू-नाटू सॉन्ग पर देंगे परफॉर्मेंस!- Check Out
IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा Jr NTR और राम चरण का जादू, नाटू-नाटू सॉन्ग पर देंगे परफॉर्मेंस!

दरअसल, बोर्ड इस बार आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को और ज्यादा यादगार बनाना चाहता है। जिस कारण वो नाटू-नाटू सॉन्ग के कलाकारों को इसके लिए अप्रोच किया है। ऐसे में अगर सेरेमनी में नाटू-नाटू की परफॉर्मेंस होती है तो ये क्रिकेट और आईपीएल के इतिहास का सबसे यादगार दिन बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Opening Ceremony: रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में बिखेरेंगी अपना जलवा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा आयोजन

आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबलों से पहले इस तरह की परफॉर्मेंस फैंस के लिए बेहद आनंद वाली होगी। बता दें कि, RRR फिल्म के इस गाने नाटू-नाटू को ऑक्सर में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला था। एक इंटरव्यू में राम चरण ने कहा था कि उन्होंने और एनटीआर ने कई बार ये डांस किया है अब वो चाहते हैं कि बाकी दुनिया भी इस गाने पर डांस करे।

तमन्ना-रश्मिका मंदाना करेंगी परफॉर्म

साथ ही इस बार आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह (IPL 2023 Opening Ceremony) में साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटियो (Tamanna Bhatia) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

IPL 2023 Opening Ceremony में तमन्ना भाटियो और रश्मिका मंदाना बिखेरेंगी अपनी जलवा
IPL 2023 Opening Ceremony में तमन्ना भाटियो और रश्मिका मंदाना बिखेरेंगी अपनी जलवा

फिलहाल, आईपीएल के 16वें सीजन नये बदलाव के साथ देखा जाएगा। इस सीजन में कई बदलाव हुए हैं। वहीं पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick