Cricket
IPL 2023 Auction: क्या Ben Stokes IPL मिनी-ऑक्शन के लिए देंगे अपना नाम? सभी फ्रेंचाइजीयों को है बेसब्री से इंतजार: CHECK DETAILS

IPL 2023 Auction: क्या Ben Stokes IPL मिनी-ऑक्शन के लिए देंगे अपना नाम? सभी फ्रेंचाइजीयों को है बेसब्री से इंतजार: CHECK DETAILS

IPL 2023 Auction: क्या Ben Stokes IPL मिनी-ऑक्शन के लिए देंगे अपना नाम? सभी फ्रेंचाइजीयों को है बेसब्री से इंतजार: CHECK DETAILS
IPL 2023 Auction: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खत्म होने के बाद आईपीएल (IPL 2023) की कुछ फ्रेंचाइजी लगातार बीसीसीआई से एक सवाल पूछ रही हैं। सवाल उनका है क्या इंग्लैंड के हीरो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी (IPL 2023 Mini-Auction) के लिए उपलब्ध होंगे? गौरतलब है कि स्टोक्स ने […]

IPL 2023 Auction: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खत्म होने के बाद आईपीएल (IPL 2023) की कुछ फ्रेंचाइजी लगातार बीसीसीआई से एक सवाल पूछ रही हैं। सवाल उनका है क्या इंग्लैंड के हीरो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी (IPL 2023 Mini-Auction) के लिए उपलब्ध होंगे? गौरतलब है कि स्टोक्स ने आईपीएल 2022 ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था लेकिन अब फ्रेंचाइजी को आईपीएल मिनी-ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए उनकी हां का बेसब्री से इंतजार है। स्टोक्स नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं आइए जानें। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

IPL 2023 Auction: क्या Ben Stokes IPL मिनी-ऑक्शन के लिए देंगे अपना नाम? सभी फ्रेंचाइजीयों को है बेसब्री से इंतजार: CHECK DETAILS

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में एक नए ड्राफ्ट सदस्य ने स्टोक्स को लेकर कहा, “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने संपर्क नहीं किया है, न ही उन्हें ईसीबी की ओर से कोई जानकारी मिली है। हां, कुछ फ्रेंचाइजी ने उनकी उपलब्धता के बारे में पूछताछ की है।”

बेन स्टोक्स को लेकर इतनी दिलचस्पी क्यों?

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। स्टॉक्स ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को दूसरी बार इस बड़े टूर्नामेंट का ख़िताब हासिल करवा दिया। उनके इस प्रदर्शन के बाद सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

IPL 2023 Auction: क्या IPL मिनी ऑक्शन में खुद का नाम देंगे स्टोक्स?

  • 23 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और उनके मैनेजर की ओर से उनकी उपलब्धता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • स्टोक्स एक ऐसा नाम है जिसे आईपीएल की सभी 10 टीमें अपने खरीदने के लिए तैयार राहेंगी। खासतौर पर वे टीमें जिनकी टीम में कोई बड़ा ऑलराउंडर नहीं है।
  • स्टोक्स के मिनी-नीलामी से दूर रहने का एक मुख्य कारण वर्कलार्ड भी हो सकता है।
  • हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि स्टॉक्स ने अभी तक खुद इस मामले पर बात नहीं की है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick