Cricket
IPL 2022: जहीर खान ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का हौसला, बोले सिर्फ दो खिलाड़ी हमें जीत की पटरी पर ला सकते हैं; Watch Video

IPL 2022: जहीर खान ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का हौसला, बोले सिर्फ दो खिलाड़ी हमें जीत की पटरी पर ला सकते हैं; Watch Video

IPL 2022: Zaheer Khan ने बढ़ाया Mumbai Indians के खिलाड़ियों का हौसला, दो खिलाड़ी हमें जीत की पटरी पर ला सकते; Mumbai Indians Performance
IPL 2022, Mumbai Indians Performance, Rohit Sharma: आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत काफी निराशाजनक रही है। टीम को अपने पहले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के बॉलिंग कोच जहीर खान (Zaheer Khan) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो खिलाड़ी अगर […]

IPL 2022, Mumbai Indians Performance, Rohit Sharma: आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत काफी निराशाजनक रही है। टीम को अपने पहले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के बॉलिंग कोच जहीर खान (Zaheer Khan) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो खिलाड़ी अगर फॉर्म में आ जाते हैं तो वह हमें मैच जिता सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने जहीर खान का यह वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कोच महेला जयवर्धने को भी देखा जा सकता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं
IPL 2022: 55 सेकंड के वीडियो में जहीर को कहते सुना जा रहा है कि अभी तक जो हो चुका है उसे भूल जाइए। अब हमें आगे की ओर देखना है। जो होना था वह हो चुका है। उसे हम नहीं बदल सकते हैं। लेकिन हम आगे अपने खेल को बेहतर कर सकते हैं। अगर दो खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह हमें मैच जिता सकते हैं। हम पहले भी इस स्थिति से बाहर निकलकर चैंपियन बन चुके हैं। हम दोबारा भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए हमें सिर्फ सकारात्मक सोच और प्रेरणा लेने की जरूरत है।

इन टीमों ने मुंबई को हराया
IPL 2022: आईपीएल में मुंबई ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में अब तक मुंबई के अलावा चेन्नई और हैदराबाद ने भी कोई मुकाबला नहीं जीता है। आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई को दिल्ली के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने 23 रन से हराया था। तीसरे मैच में कोलकाता ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी थी।

पांच बार की विजेता है मुंबई
IPL 2022, Zaheer Khan, Mumbai Indians, Mumbai Indians Performance, Rohit Sharma: आईपीएल में मुंबई का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। मुंबई इंडियंस लीग में पांच बार विजेता रही है। फ्रेंचाइजी ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन भले ही मुंबई की शुरुआत खराब रही हो लेकिन टीम अभी भी वापसी का माद्दा रखती है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick