Cricket
IPL 2022 Winner: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भावुक होकर वाइफ नताशा स्टैनकोविक ने हार्दिक पंड्या को लगाया गले

IPL 2022 Winner: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भावुक होकर वाइफ नताशा स्टैनकोविक ने हार्दिक पंड्या को लगाया गले

IPL 2022 Winner: जीत के बाद भावुक होकर Hardik Pandya Wife Natasa Stankovic को लगाया गले Gujarat Titans Captain Hardik Pandya
IPL 2022 Winner-Gujarat Titans Captain Hardik Pandya: आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की टीम ने 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात के चैंपियन बनते ही कप्तान हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा […]

IPL 2022 Winner-Gujarat Titans Captain Hardik Pandya: आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की टीम ने 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात के चैंपियन बनते ही कप्तान हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टैनकोविक (Hardik Pandya Wife Natasa Stankovic) काफी भावुक नजर आई। नताशा दौड़ते हुए मैदान पर आईं और पति हार्दिक पंड्या को गले लगाया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Winner: 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद से 2021 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस (2017, 2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021) की टीम इस खिताब को अपने नाम कर पाईं थी। पांच साल के बाद कोई नई आईपीएल टीम चैंपियन बनी है।

IPL 2022 Winner: गुजरात को पिछले साल ही सीवीसी कैपिटल ने खरीदा था। इसके बाद टीम ने ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ी खरीदे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये टीम चैंपियन बनेगी। ऑन पेपर ये टीम मजबूत नहीं दिख रही थी, लेकिन हार्दिक के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने खुद को साबित किया और खिताब पर कब्जा जमाया।

IPL 2022 Winner-Gujarat Titans Captain Hardik Pandya: गुजरात की जीत के बाद से कप्तान हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टैनकोविक (Hardik Pandya Wife Natasa Stankovic) अपनी खुशी और आंसू दोनों रोक नहीं पाईं और मैदान पर जाकर हार्दिक को गले लगा लिया।

यह जीत गुजरात के साथ-साथ हार्दिक के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने इस सीजन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 44.27 की औसत और 131.26 के स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं।

हार्दिक ने फाइनल मैच में चार ओवर में गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 4.20 की इकोनॉमी से रन दिए। यह उनके आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। फाइनल मैच के बाद गुजरात के स्टार खिलाड़ी एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

गुजरात की टीम आईपीएल चैंपियन बनने वाली सातवीं टीम है। गुजरात से पहले राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021), कोलकाता नाइट राइडर्स (2012, 2014) मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) और सनराइजर्स हैदराबाद (2016) की टीम चैंपियन बन चुकी है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick