Cricket
IPL 2022: आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अमित मिश्रा और इरफ़ान पठान के ट्वीट

IPL 2022: आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अमित मिश्रा और इरफ़ान पठान के ट्वीट

IPL 2022: आईपीएल (IPL 2022) में कमेंट्री कर रहे इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) और ट्विटर पर बड़े ही एक्टिव रहने वाले अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने इस बार क्रिकेट पर नहीं बल्कि उससे हटकर अपने-अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने अपने ट्वीट में एक दूसरे को टैग भी नहीं […]

IPL 2022: आईपीएल (IPL 2022) में कमेंट्री कर रहे इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) और ट्विटर पर बड़े ही एक्टिव रहने वाले अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने इस बार क्रिकेट पर नहीं बल्कि उससे हटकर अपने-अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने अपने ट्वीट में एक दूसरे को टैग भी नहीं किया, लेकिन फिर भी दोनों के ट्वीट को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है और अब ये ट्वीट बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दरअसल, इरफ़ान पठान ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी का उल्लेख करते हुए वर्तमान में भारत के राजनैतिक और सामाजिक हालातों को जगजाहिर करने की कोशिश की। अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मेरा देश, मेरा सुन्दर देश में सबसे महान देश बनने की ताकत है, लेकिन और इसके बाद उन्होंने अपनी बात को यहीं खत्म कर दिया था।

इरफ़ान के इस ट्वीट के बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने भी उसी लहजे में एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘भारत बहुत खूबसूरत देश बन सकता है, लेकिन कुछ लोगों को पता होना चाहिए हमारा संविधान वह पहली किताब है, जिसके अनुसार हमें चलना चाहिए।

इन दोनों खिलाइडों के ट्वीट पर काईन लोगों ने तरह तरह की भी प्रतिक्रियाएं दी। आपको बता दें कि फिलहाल इरफ़ान पठान आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अमित मिश्रा को इस बार आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था, लकिन वह फिलहाल सोशल मीडिया पर अपने मजकिया अंदाज़ और ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

Editors pick