Cricket
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में साथ नजर नहीं आएंगी ये चार जोड़ियां, डिविलियर्स ने लिया संन्यास तो सीएसके ने रैना को नहीं खरीदा

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में साथ नजर नहीं आएंगी ये चार जोड़ियां, डिविलियर्स ने लिया संन्यास तो सीएसके ने रैना को नहीं खरीदा

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में साथ नजर नहीं आएंगी ये चार जोड़ियां, डिविलियर्स ने लिया संन्यास तो सीएसके ने रैना को नहीं खरीदा
IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है। इस बार का आईपीएल और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें आठ के बजाए 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। नीलामी में कई टीमों ने अपने पुराने ही […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है। इस बार का आईपीएल और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें आठ के बजाए 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। नीलामी में कई टीमों ने अपने पुराने ही खिलाड़ियों को खरीदने का प्रयास किया, वहीं कुछ टीमें ऐसा करने में सफल नहीं रहीं। ऐसे में अब पिछली बार नजर आने वाली जोड़ियां इस बार एक साथ खेलती हुई नजर नहीं आएंगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: इन जोड़ियों में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी-सुरेश रैना, विराट कोहली- एबी डिविलियर्स, क्रुणाल पांड्या- हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल- केएल राहुल और दीपक चाहर-शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। यह आईपीएल की वह जोड़ियां हैं जो फैंस को काफी पसंद आती थीं। लेकिन अब इनमें शामिल कुछ खिलाड़ी अलग-अगल टीमों के लिए खेलते नजर आएंगी। वहीं एबी डिविलियर्स ने संन्यास ले लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी-सुरेश रैना (सीएसके)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सालों तक साथ खेलने वाली महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी आईपीएल 2022 में साथ खेलती नजर नहीं आएगी। सीएसके ने जहां धोनी को रीटेन किया था तो वहीं रैना को मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा। नीलामी के लिए रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। चेन्नई के लिए सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी 12 साल तक साथ में आईपीएल खेले। लेकिन पिछले सीजन रैना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

एबी डिविलियर्स-विराट कोहली (आरसीबी)
रॉयल चैंलेजर्स बैंग्लोर की सबसे सफल जोड़ियों में से एक एबी डिविलियर्स-विराट कोहली अब आईपीएल में साथ खेलते नजर नहीं आएंगे। आरसीबी ने जहां विराट कोहली को रीटेन किया है तो वहीं डिविलियर्स ने टी20 से संन्यास ले लिया है। डिविलियर्स और विराट ने साथ में कई बेहतरीन साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी विराट कोहली और डिविलियर्स के बीच ही हुई है। इन दोनों ने नाबाद 215 रनों की साझेदारी की थी। दोनों ही दिग्गज 11 साल तक साथ में खेले।

हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस के खेलने वाले पांड्या ब्रदर्स अब साथ खेलते नजर नहीं आएंगे। हार्दिक पांड्या को जहां गुजरात ने अपना कप्तान बनाया है तो वहीं क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। दोनों भाइयों ने मुंबई के लिए कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। दोनों भाइयों की जोड़ी लेअर ऑर्डर में मुंबई इंडियंस को मजबूती प्रदान करती थी। लेकिन आईपीलए 2022 में यह दोनों आमने सामने होंगे।

पृथ्वी शॉ- शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)
आईपीएल 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले शिखर धवन और पृथ्वी शॉ अब अगले सीजन में साथ खेलते नजर नहीं आएंगे। शॉ को जहां दिल्ली ने 9 करोड़ 50 लाख रुपए में रिटेन कर लिया था तो वहीं पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के लिए ओपनिंग करते थे। इस दौरान दोनों के बीच कई मैच जिताऊ पारियां भी देखने को मिलीं। लेकिन अब यह दोनों ही ओपनर आमने-सामने होंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick