Cricket
IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने कीरोन पोलार्ड के साथ शेयर की तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह दिल छू लेने वाली बात

IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने कीरोन पोलार्ड के साथ शेयर की तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह दिल छू लेने वाली बात

IPL 2022: Suryakumar Yadav ने Kieron Pollard के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखी यह दिल छू लेने वाली बात IND vs WI T20 Series Ind vs Wi 3rd t20
IPL 2022: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (Ind vs Wi 3rd t20) को भारत ने 17 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज (IND vs WI T20 Series) 3-0 से अपने नाम की। आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए […]

IPL 2022: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (Ind vs Wi 3rd t20) को भारत ने 17 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज (IND vs WI T20 Series) 3-0 से अपने नाम की। आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। आज यादव ने विंडीज कप्तान (Kieron Pollard) के साथ दो तस्वीरें शेयर की, साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल छू लेने वाली बात लिखी है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

सर्यकुमार यादव ने शेयर की दो तस्वीरें
IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने पोलार्ड के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह पोलार्ड को गले लगाते दिख रहे हैं तो दूसरी में वह पोलर्ड के कंधे पर सर रख कर खड़े हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, और भाईचारा जारी है। वहीं सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने रीट्वीट किया है। MI कैप्शन में फिल्म शोले का डायलॉग, ‘बड़ा याराना लगता है’ लिखा।

मुंबई के लिए खेलते हैं दोनों खिलाड़ी
IPL 2022, Suryakumar Yadav, Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलते हैं। वहीं टी20 सीरीज में दोनों आमने-सामने थे। इस पूरी सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज के तीन मुकाबलों में यादव ने करीब 54 की औसत और करीब 195 के स्ट्राइकरेट से 107 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों पर 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

MI ने दोनों खिलाड़ियों को किया था रिटेन
IPL 2022, IND vs WI T20 Series, Ind vs Wi 3rd t20 : मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। मुंबई ने रोहित को 16 करोड़, बुमराह को 12 करोड़, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ और कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। पोलार्ड भारत दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick