Cricket
IPL 2022: सुनील गावस्कर ने चेन्नई को मिली हार के लिए धोनी को ठहराया जिम्मेदार, कहा – शिवम दुबे का साथ नहीं दे सके

IPL 2022: सुनील गावस्कर ने चेन्नई को मिली हार के लिए धोनी को ठहराया जिम्मेदार, कहा – शिवम दुबे का साथ नहीं दे सके

IPL 2022: पंजाब किंग्स के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) की धीमी गति से खेली गई पारी ने कई लोगों को निराश किया और उनमें से एक प्रसिद्ध नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना किया (CSK […]

IPL 2022: पंजाब किंग्स के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) की धीमी गति से खेली गई पारी ने कई लोगों को निराश किया और उनमें से एक प्रसिद्ध नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना किया (CSK vs PBKS) जहां पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्ष क्रम बुरी तरह से विफल रहा और जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो उनका स्कोर 36/5 था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इस दौरान पहले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले एमएस धोनी पंजाब के खिलाफ उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। धोनी ने 28 गेंदों में 23 रन की निराशाजनक पारी खेली। धोनी की धीमी पारी पर टिप्पणी करते हुए, गावस्कर ने कहा एमएसडी के साथ ऐसा है कि अगर वो बड़े शॉट्स नहीं खेलते तो वह स्ट्राइक को बदलते रहते हैं और एक या दो में तब्दील करते रहते हैं। वह इस बार ऐसा करने में सक्षम नहीं दिखे। यहीं पर CSK अटक गई।

जहां धोनी आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते रहे, वहीं शिवम दुबे ने 30 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली। दुबे के समर्थन की कमी पर बोलते हुए, गावस्कर ने आगे कहा, उन कुछ डॉट गेंदों को देखें जो उन्होंने (एमएस धोनी) खेली थीं, हां, बाद में। यह शिवम दुबे की एक उच्च श्रेणी की पारी थी। दुर्भाग्य से, कोई भी उनके साथ नहीं टिक सका। यहां तक ​​कि एमएस भी 80 के स्ट्राइक रेट के साथ अपने खेल से थोड़ा हटकर थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: Ravi Shastri ने गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज Shubman Gill की तारीफ की, गिल को बताया दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले यह टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार गई थी। रवींद्र जडेजा की टीम 9 अप्रैल को अपने अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने पर वापसी करना चाहेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick