Cricket
IPL 2022: कोरोना में बढ़ते मामले के कारण दक्षिण अफ्रीका के बाद श्रीलंका ने दिखाई मेजबानी में रुचि

IPL 2022: कोरोना में बढ़ते मामले के कारण दक्षिण अफ्रीका के बाद श्रीलंका ने दिखाई मेजबानी में रुचि

IPL 2022: कोरोना में बढ़ते मामले के कारण दक्षिण अफ्रीका के बाद श्रीलंका ने दिखाई मेजबानी में रुचि BCCI, Sri Lanka , South Africa, COVID
IPL 2022: भारत में COVID मामलों में खतरनाक वृद्धि के बीच श्रीलंका (Sri Lanka) IPL 2022 के आयोजन स्थल के रूप में BCCI के लिए विकल्पों की सूची में शामिल हो गया है। ये बात तब सामने आई जब बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2022 के सुचारू संचालन के लिए प्लान बी यानी आईपीएल को विदेश में […]

IPL 2022: भारत में COVID मामलों में खतरनाक वृद्धि के बीच श्रीलंका (Sri Lanka) IPL 2022 के आयोजन स्थल के रूप में BCCI के लिए विकल्पों की सूची में शामिल हो गया है। ये बात तब सामने आई जब बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2022 के सुचारू संचालन के लिए प्लान बी यानी आईपीएल को विदेश में कराने पर विचार करने लगी। इससे पहले आईपीएल 2022 को कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी रुचि दिखाई थी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,64,202 ताजा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 46,406 और दिल्ली में 28,867 नए कोरोना मानले दर्ज किए गए हैं। एसएलसी के सचिव मोहन डी सिल्वा ने क्रिकबज को बताया कि, “हमने रिपोर्ट देखी है और हमें श्रीलंका में आईपीएल की मेजबानी करने में खुशी होगी। हम इस बारे में जल्द ही बीसीसीआई (BCCI) के साथ बातचीत शुरू करेंगे। कोविड (COVID) की स्थिति यहां श्रीलंका (Sri Lanka) में खराब नहीं है और आप आश्वस्त हो सकते हैं कि हम बहुत गर्मजोशी से मेजबानी करेंगे।”

IPL 2022: अगर अगले कुछ हफ्तों में कोरोना (COVID) के केस आने कम नहीं होते हैं तो बीसीसीआई आईपीएल सीजन 15 को दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) के लिए आईपीएल 2022 की मेजबानी के लिए प्रोटियाज राष्ट्र यूएई से आगे प्लान-बी के रूप में उभरा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एक न्यूजपेपर में कहा कि, “हम हर समय यूएई पर निर्भर नहीं रह सकते हैं इसलिए हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का समय अंतर भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा है।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick