Shikhar Dhawan: आईपीएल (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को शानदार बल्लेबाजी करने के लिए विश्व भर में जाना जाता है। धवन ने इस सीजन पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन उनकी टीम पंजाब प्लेऑफ (Playoff) में नहीं पहुंच पाई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
बता दें कि, शिखर धवन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है। जिसमें उनके पिता उनकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। यह विडियो अब सोशल मीडिया पर इतना छा गया है की लोग इसे काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं। वहीं लगातार विडियो पर कमेंट भी किए जा रहे हैं।
View this post on Instagram
धवन के पिता ने जड़े घूंसे
शिखर धवन ने जिस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसको हर कोई देखने के बाद हैरान है। क्योंकि कई लोग तो ऐसे कयास लगा रहे हैं आखिर शिखर के पापा ऐसा क्यों कर रहे हैं। हालांकि की विडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है की उनके पिता मजाक-मजाक में उनकी पिटाई कर रहे हैं।
ये रही असल वजह
बता दें कि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स का सफ़र प्लेऑफ में जाने से पहले ही खत्म हो गया था। जिसके बाद धवन अपने घर वापस लौट गए। इसी बीच उनके घर पहुंचने पर पिता मोहिंदर पॉल धवन (Mohinder Pal Dhawan) ने अपना सारा गुस्सा शिकार पर उतार दिया और सबके सामने उनकी तबाड़तोड़ तरीके से पिटाई करने लगे।