Cricket
IPL 2022: Shikhar Dhawan ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL 2022: Shikhar Dhawan ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने जीत के साथ अपने सफर का अंत किया। वहीं इस बार टीम के साथ जुड़े शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और एक ऐसा कारनामा (Shikhar Dhawan IPL Record) भी किया है, […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने जीत के साथ अपने सफर का अंत किया। वहीं इस बार टीम के साथ जुड़े शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और एक ऐसा कारनामा (Shikhar Dhawan IPL Record) भी किया है, जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ शिखर धवन ने आईपीएल (IPL) में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसके लिए बल्लेबाज़ तरस जाते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिखर धवन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए और उन्होंने आईपीएल में अपने 700 चौके भी पूरे किए।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Qualifier 1: कोलकाता में आया भारी तूफान; बारिश-तूफान से ईडन गार्डन प्रेस-बॉक्स को हुआ नुकसान, क्वालीफायर 1 पर बड़ा खतरा

शिखर धवन आईपीएल में 700 चौकों के साथ सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है और शिखर धवन पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो आईपीएल में 700 चौकों तक पहुंच पाए हैं।

शिखर धवन के नाम अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 701 चौके जड़ने का रिकॉर्ड है। शिखर धवन के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल में 576 चौके जड़े हैं। शिखर धवन आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। शिखर धवन के नाम आईपीएल में 6,244 रन दर्ज़ हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick