Cricket
IPL 2022: एक चौका लगाकर Rohit Sharma ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज

IPL 2022: एक चौका लगाकर Rohit Sharma ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज

IPL 2022, Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड के नजदीक हैं, और ऐसा करने वाले आईपीएल
IPL 2022, Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड के नजदीक थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में एक चौका लगाकर उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले सिर्फ […]

IPL 2022, Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड के नजदीक थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में एक चौका लगाकर उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले सिर्फ 4 खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।

IPL 2022, Rohit Sharma Record: 1 चौका जड़ते ही बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में कई बड़े रिकार्ड्स हैं, जिनमे सबसे बड़ा है सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान होने का रिकॉर्ड। रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड के नजदीक खड़े हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 217 मैच खेले थे। पंजाब के खिलाफ वह 218वां मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले सभी सीजन में कुल 499 चौके लगाए थे। लेकिन 1 चौका लगाते ही आईपीएल में 500 चौके पूरे हो गए हैं।

  • शिखर धवन – 668* चौके
  • विराट कोहली – 554* चौके
  • डेविड वार्नर – 532* चौके
  • सुरेश रैना – 506 चौके

मुंबई इंडियंस टीम का पूरा स्क्वॉड, टीम के सभी मैचों की जानकारी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मुकाबला

मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल में बेहद ख़राब रही है, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने शुरुआत 4 मैच गवाए हैं। हालांकि एक सीजन ऐसी ही शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने ख़िताब भी जीता था, यानी टीम वापसी करने का माद्दा रखती है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick