Cricket
IPL 2022 LIVE Updates: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे को लेकर होगी IPL GC की मीटिंग, बनेगी कमेटी! Follow LIVE Updates

IPL 2022 LIVE Updates: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे को लेकर होगी IPL GC की मीटिंग, बनेगी कमेटी! Follow LIVE Updates

IPL 2022 LIVE Updates: BCCI ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे को लेकर समिति बनाने के लिए IPL GC की बैठक बुलाई- Follow LIVE Updates
IPL 2022 Retained Players (IPL 2022 Retention Updates)– IPL 2022 Retentions-IPL 2022 Mega Auction: बीसीसीआई ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे पर विचार करने के लिए समिति बनाने के लिए आईपीएल संचालन परिषद (GC) की बैठक बुलाई है। समिति अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के सीवीसी के स्वामित्व का भविष्य तय करेगी, जो सट्टेबाजी कंपनियों में कथित निवेश के कारण […]

IPL 2022 Retained Players (IPL 2022 Retention Updates)– IPL 2022 Retentions-IPL 2022 Mega Auction: बीसीसीआई ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे पर विचार करने के लिए समिति बनाने के लिए आईपीएल संचालन परिषद (GC) की बैठक बुलाई है। समिति अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के सीवीसी के स्वामित्व का भविष्य तय करेगी, जो सट्टेबाजी कंपनियों में कथित निवेश के कारण सवालों के घेरे में है। खेल और आईपीएल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए-hindi.insidesport.in

IPL 2022 LIVE Updates – IPL Ahmedabad Franchise Issue: आईपीएल जीसी एक न्यूट्रल समिति का गठन करेगी, जोकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मुद्दे को देखेगी। CVC कैपिटल पार्टनर्स की एक शाखा अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म Irelia Company Pte Ltd ने पिछले महीने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के लिए 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, ”बोर्ड कुछ भी मौका नहीं छोड़ना चाहता और सीवीसी को टीम देने से पहले पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है। यही कारण है कि आईपीएल जीसी को बुलाया गया है और वे एक स्वतंत्र पैनल बनाएंगे जिसमें देश के कुछ सबसे सम्मानित कानूनी दिग्गज शामिल होंगे।”

लाइव अपडेट्स

  • Punjab Kings: किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की संभावना नहीं, आईपीएल नीलामी में 90 करोड़ प्लेयर पर्स के साथ जाएंगे।
  • Sunrisers Hyderabad: SRH के लिए राशिद खान को रिटेन करना मुश्किल हो रहा है। दोनों पक्षों में बातचीत जारी है। केन विलियमसन को रिटेन किया जाएगा।
  • Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 14 करोड़ सालाना सैलरी पर रिटेन करने का फैसला किया है।
  • Chennai Super Kings: महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली या फाफ डुप्लेसिस।
  • Delhi Capitals: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे।
  • Mumbai Indians: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशान (तय नहीं)।
  • Kolkata Knight Riders: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर (तय नहीं)।
  • Royal Challengers Bangalore: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडिक्कल (तय नहीं)।

ये भी पढ़ें-  IPL 2022: Punjab Kings को छोड़ रहे हैं KL Rahul, लखनऊ फ्रेंचाइजी की आईपीएल टीम की करेंगे कप्तानी?

Chennai Super Kings Retained Players: सबसे पहले जब इनसाइडस्पोर्ट ने सीएसके प्रबंधन से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि ड्वेन ब्रावो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आईपीएल में आ रहे हैं। लेकिन सीएसके के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है कि उन्हें रिटेन नहीं किया जाएगा।

सीएसके के सीईओ ने कहा कि वह निश्चित रूप से आईपीएल 2022 में वापसी कर रहे हैं। लेकिन मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि वह अगले सीजन में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहा है लेकिन हम अधिकतम चार को ही बरकरार रख सकते हैं तो देखते हैं कि यह कैसा रहता है। आपको अगले सप्ताह तक पता चल जाएगा।

इनसाइडस्पोर्ट के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार सीएसके इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है:

1) महेंद्र सिंह धोनी 2) रविंद्र जडेजा 3) फाफ डुप्लेसिस 4) ऋतुराज गायकवाड़

Punjab Kings Retained Players Latest-IPL 2022 Mega Auction: पंजाब किंग्स एक बार फिर पिछले सीजन को प्रभावित करने में नाकाम रही। चर्चा के अनुसार कप्तान केएल राहुल का पंजाब के साथ बने रहने की संभावना नहीं है। यदि कप्तान उपलब्ध नहीं है तो उसके सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या मौजूदा दल के सदस्यों को असाधारण पर्स के लिए बनाए रखना उचित है?

पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल, रवि बिश्नोई और बड़े हिटर शाहरुख खान को बनाए रखने में रुचि रखता है, लेकिन उन्हें बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजी को बड़ी राशि खर्च करनी होगी। इसलिए अगर पंजाब मौजूदा टीम में से किसी को रिटेन नहीं करने का फैसला करता है तो आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।

KKR Retained Players Latest – IPL 2022 Retained Players: अगर मॉर्गन को रिटेन नहीं किया जाता है तो इसका मतलब है कि केकेआर भी अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश करेगा। इस बीच उपलब्ध जानकारी के अनुसार, केकेआर वरुण चक्रवर्ती के साथ वेंकटेश अय्यर को टीम में बनाए रख सकता है। दो भारतीयों के साथ केकेआर पैट कमिंस को भी बनाए रखने में दिलचस्पी दिखा रहा है, लेकिन केवल तभी जब वह केकेआर को पूरा सीजन दे। अगर कमिंस कोई गारंटी नहीं देते हैं तो केकेआर आंद्रे रसेल या सुनील नरेन के बीच में से किसी एक को रिटेन कर सकता है।

केकेआर इन खिलाड़ियों को बरकरार रखेगा:

1) वेंकेटेश अय्यर
2) वरुण चक्रवर्ती
3) आंद्रे रसेल / सुनील नरेन / पैट कमिंस

IPL 2022 Retention Updates- Royal Challengers Bangalore Retained Players Latest: पंजाब के बाद आरसीबी भी एक ऐसी टीम है जो सबको प्रभावित करने में नाकाम रही है। प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन फाइनल नहीं खेल सकी। विराट कोहली ने पहले ही कप्तानी छोड़ दी है। वहीं, एबी डिविलियर्स ने संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि आरसीबी किसे रिटेन करेगी?

वो खिलाड़ी जिनका रिटेन होना तय है:
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल।

वो खिलाड़ी जिन्हें रिटेन किया जा सकता है:
युजवेंद्र चहल या एडम जम्पा और देवदत्त पडिक्कल।

IPL 2022 Retention Updates- Delhi Capitals Retained Players Latest: हाल के दिनों की लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत को बनाए रखने के लिए तैयार है, लेकिन वह अपने आईपीएल 2020 के कप्तान श्रेयस अय्यर को छोड़ देगी। टीम के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन द्वारा हाल ही में अपलोड किए गए एक वीडियो में पुष्टि की गई कि उन्हें और अय्यर को रिटेन नहीं किया जा रहा है।

इनसाइडस्पोर्ट के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली इन खिलाड़ियों को बनाए रखेगा –

1) ऋषभ पंत
3) पृथ्वी शॉ
4) एनरिच नोर्त्जे

Rajasthan Royals Retained Players: राजस्थान रॉयल्स एक और फ्रेंचाइजी है जो संजू सैमसन के नेतृत्व में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। राजस्थान को जो बड़ा फैसला करना है, वह यह है कि कप्तान को खुद रिटेन किया जाए या नहीं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार सैमसन और राजस्थान पहले ही अलग हो चुके हैं और रिश्ते को जारी रखने की संभावना नहीं है।

राजस्थान की टीम बेन स्टोक्स और जोस बटलर दोनों के साथ अगले सीजन के लिए उनकी उपलब्धता पर भी बातचीत कर रही है और यदि दोनों उपलब्ध होंगे तो उन्हें रिटेन किया जाएगा।
बेन स्टोक्स (उपलब्धता और फिटनेस के आधार पर)
जोस बटलर (उपलब्धता के आधार पर)

IPL 2022 Retention Updates- Mumbai Indians Retained Players: आईपीएल की सबसे सफल टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन करने के लिए तैयार है। मुंबई टीम के साथ लंबे समय से जुड़े कीरोन पोलार्ड को भी प्रबंधन की मंजूरी मिलने की संभावना है और उन्हें बरकरार रखा जाना तय है। एक अन्य खिलाड़ी जिसे मुंबई की टीम रिटेन करेगी वो हैं जसप्रीत बुमराह। फ्रेंचाइजी को सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन में से किसी को रिटेन करने पर विचार करना पड़ सकता है।

1) रोहित शर्मा 2) जसप्रीत बुमराह 3) कीरोन पोलार्ड 4) ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव।
इसका साफ मतलब है कि पंड्या बंधु हार्दिक और कुणाल आईपीएल 2022 के लिए नई टीम की तलाश में नीलामी में जाएंगे।

Sunrisers Hyderabad Retained Players: आईपीएल 2021 की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम के मौजूदा टीम से 1 या 2 से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की संभावना नहीं है। एक इकाई के रूप में SRH ने क्लिक नहीं किया है और IPL 2022 के लिए नए सिरे से शुरुआत करना चाहता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सीजन में केवल केन विलियमसन और राशिद खान को ही फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किया जाएगा।

1) केन विलियमसन
2) राशिद खान

IPL 2022 Retention Updates-IPL 2022 Mega Auction से संबंधित नियम:

Salary Cap – 90 Crores
Old Franchises: रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम 30 नवंबर 2021 तक तय करने हैं। इनमें अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
New Franchises: ऑक्शन से पहले दो नई टीमें (अहमदाबाद और लखनऊ) 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच रिटेन नहीं किए गए खिलाड़ियों में से तीन को चुन सकते हैं। वे दो से ज्यादा भारतीय और एक से ज्याद विदेशी को नहीं चुन पाएंगे।
RTM Cards: इस बार नीलामी में कोई आरटीएम कार्ड नहीं होगा।

बीसीसीआई ने यह भी बताया कि रिटेंशन के अपने विकल्पों के अनुसार प्लेयर्स पर्स से कितने पैसे काटे जाएंगे।

IPL 2022 Mega Auction- TOTAL Players Purse – 90 Crore
4 खिलाड़ी रिटेन करने पर 42 करोड़ रुपए प्लेयर पर्स से कटेंगे।
3 खिलाड़ी रिटेन करने पर 33 करोड़ रुपए प्लेयर पर्स से कटेंगे।
2 खिलाड़ी रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपए प्लेयर पर्स से कटेंगे।
1 खिलाड़ी रिटेन करने पर 14 करोड़ रुपए प्लेयर पर्स से कटेंगे।

आईपीएल 2022 के लिए बड़ी नीलामी कहां आयोजित की जाएगी?
आईपीएल 2022 के लिए बड़ी नीलामी भारत में होगी।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी कब होगी?- Date
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में मेगा-नीलामी होगी।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी किस समय शुरू होगी?-Time
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हो सकती है।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी भारत में किस जगह होगी?- Vanue
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी बैंगलोर या अहमदाबाद में हो सकती है।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे डिज्नी + हॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है।

Editors pick