Cricket
IPL 2022: रवींद्र जडेजा ने दबाव के चलते छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, क्या ऑक्शन टेबल में सीएसके ने की बड़ी चूक?

IPL 2022: रवींद्र जडेजा ने दबाव के चलते छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, क्या ऑक्शन टेबल में सीएसके ने की बड़ी चूक?

IPL 2022: Ravindra Jadeja ने दबाव के चलते छोड़ी Chennai Super Kings की कप्तानी, क्या IPL 2022 Auction सीएसके ने की बड़ी चूक? MS Dhoni,
IPL 2022: आईपीएल 2022 की बात करें तो सीएसके (Chennai Super Kings) के लिए ये सीजन शुरू से ही काफी खराब साबित हुआ। सीजन शुरू होने से दो दिन पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सीएसके की कप्तानी सौंप दी। इसके बाद से शायद जडेजा कप्तानी की दबाव नहीं झेल […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 की बात करें तो सीएसके (Chennai Super Kings) के लिए ये सीजन शुरू से ही काफी खराब साबित हुआ। सीजन शुरू होने से दो दिन पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सीएसके की कप्तानी सौंप दी। इसके बाद से शायद जडेजा कप्तानी की दबाव नहीं झेल पाए और सीएसके ने इस सीजन में अभी तक 8 में से केवल दो ही मैच जीते बाकि 6 मैच गंवा दिए। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने फ्रेंचाइजी के व्यापक हित में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करना स्वीकार कर लिया है। जडेजा के इस व्यवहार को देखते हुए सबके मन में ये सवाले आना स्वाभआविक है कि क्या सीएसके से आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के दौरान कोई बड़ी भूल हुई? खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: इससे पहले मिड-सीजन आईपीएल में कप्तानी में कब-कब बदलाव हुआ?

  • 2008: वीवीएस लक्ष्मण से गिलक्रिस्ट को कप्तान बनाया गया
  • 2009: केपी से अनिल कुंबले को कप्तान बनाया गया
  • 2012: डेनियल विटोरी से विराट कोहली और फिर सांगा से व्हाइट को कप्तान बनाया गया
  • 2013: रिकी पोंटिंग से रोहित शर्मा, मैथ्यू से एरोन फिंच और फिर शिखर धवन से सैमी को कप्तान बनाया गया
  • 2015: शेन वाटसन से स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया
  • 2016: डेविड मिलर से विजय को कप्तान बनाया गया
  • 2018: गौतम गंभीर से श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया
  • 2019: आजिंक्य रहाणे से स्मिथ को कप्तान बनाया गया
  • 2020: दिनेश कार्तिक से इयोन मॉर्गन को कप्तान बनाया गया
  • 2021: डेविड वार्नर से केन विलियम्सन को कप्तान बनाया गया
  • 2022: रवींद्र जडेजा से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया

CSK ने तीन बड़े गलत फैसले जिससे अब कप्तानी का संकट पैदा हो गया है

1- फाफ डु प्लेसिस को न खरीदना

IPL 2022: सीएसके ने आईपीएल 2022 से पहले 6 करोड़ रुपये में पिछले आईपीएल के ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया। लेकिन इस सीजन में गायकवाड़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। आरसीबी ने फाफ को अपना कप्तान बनाने की योजना बनाई और 7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। 37 साल की उम्र में डु प्लेसिस आसानी से अगले तीन साल तक आरसीबी के कप्तान बने रह सकते हैं।

2- सुरेश रैना की अनदेखी

IPL 2022: सुरेश रैना ने गुजरात लायंस (जो अब आईपाएल फ्रेंचाइजी की हिस्सा नहीं है) का नेतृत्व किया था। आईपीएल 2022 में उनकी खराब फॉर्म के चलते उन्हें ऑकिशन में पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। सीएसके उन्हें बेस प्राइज (2 करोड़ रुपये) पर खरीद सकता था, लेकिन सीएसके ने ऐसा नहीं किया। डेविड वार्नर भी पिछला आईपीएल खेलने में विफल दिखे थे, लेकिन अंततः इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा। सीएसके को ‘फॉर्म इज टेम्पररी, क्लास इज परमानेंट’ – मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना को एक और मौका देना चाहिए था।

3- किसी भी युवा/बड़े खिलाड़ी की अनदेखी नहीं

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुभमन गिल को खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जिन्हें एमएस धोनी के नेतृत्व में तैयार किया जा सकता था। शुभमन गिल को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ में खरीदा था। आर जडेजा का 16 करोड़ रुपये का प्राइस टैग आखिरकार बड़े समय को सही ठहराने में नाकाम रहा।

क्विंटन डी कॉक – आईपीएल 2022 प्राइज: 6.75 करोड़ रुपये

आर अश्विन – आईपीएल 2022 प्राइज: 5 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स: – सीएसके द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: (कुल मिलाकर 25 – 8 विदेशी) – 87.05 करोड़ / 2.95 करोड़ शेष

रिटेन: रवींद्र जडेजा (16 करोड़) / एमएस धोनी (12 करोड़) / मोइन अली (8) / रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

सीएसके नई खरीद:
शिवम दुबे – 4 करोड़
महेश दीक्षाना – 70 लाख
राजवर्धन हैंगरगेकर – 1.5 करोड़
सिमरजीत सिंह – 20 लाख
डेवोन कॉनवे – 1 करोड़
ड्वेन प्रीटोरियस – 50 लाख
मिशेल सेंटनर – 1.9 करोड़
एडम मिल्ने – 1.9 करोड़
सुभ्रांशु सेनापति – 20 लाख
मुकेश चौधरी – 20 लाख
प्रशांत सोलंकी – 1.2 करोड़
सी हरि निशांत – 20 लाख
नारायण जगदीशन – 20 लाख
क्रिस जॉर्डन – 3.6 करोड़
के भगत वर्मा – 20 लाख
रॉबिन उथप्पा – 2 करोड़
ड्वेन ब्रावो- 4.4 करोड़
अंबाती रायुडू – 6.75 करोड़
दीपक चाहर – 14 करोड़
केएम आसिफ – 20 लाख
तुषार देशपांडे – 20 लाख

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick