Cricket
IPL 2022: Ravi Shastri ने आईपीएल के कोच पद के लिए किया मना, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कोच की भूमिका के लिए Gary Kirsten और Ashish Nehra से करेगी बातचीत

IPL 2022: Ravi Shastri ने आईपीएल के कोच पद के लिए किया मना, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कोच की भूमिका के लिए Gary Kirsten और Ashish Nehra से करेगी बातचीत

IPL 2022: Ravi Shastri ने कोच पद के लिए किया मना, Ahmedabad franchise कोच की भूमिका के लिए Gary Kirsten और Ashish Nehra से करेगी बातचीत
IPL 2022-Ahmedabad franchise: रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कोच के रूप में कार्यभार संभालने की सारी चर्चाओं पर लगाम लग गया है। शास्त्री ने आईपीएल 2022 के लिए एक कमेंट्री के ऑफिशियल प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ ये बात भी साफ होती है कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कोच की […]

IPL 2022-Ahmedabad franchise: रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कोच के रूप में कार्यभार संभालने की सारी चर्चाओं पर लगाम लग गया है। शास्त्री ने आईपीएल 2022 के लिए एक कमेंट्री के ऑफिशियल प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ ये बात भी साफ होती है कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कोच की भूमिका के लिए भारत के पूर्व कोच गैरी किर्स्टन (Gary Kirsten) के साथ बातचीत कर रही है। इसी के साथ ऐसी अफवाहें भी हैं कि आशीष नेहरा (Ashish Nehra) से भी अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी कोच के लिए बात करेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-Ahmedabad franchise: बहुत समय से ऐसी अफवाहें थी कि आईपीएल 2022 के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी रवि शास्त्री (Ravi Shastri) से कोच के पद के लिए बात कर रही है। लेकिन शास्त्री ने खुद ही इन सारी अटकलों का खंडन किया। शास्त्री ने द इंडियन एक्सप्रेस ई-अड्डा पर कहा कि, “मैं अभी तक बायो बबल में था और अभी कुछ समय के लिए मुझे खुली हवा में रहना है। मेरी किसी से बात नहीं हो रही है। मैंने इस विषय पर किसी से चर्चा नहीं की है। मेरी किसी टीम से बात नहीं हो रही है। मैं निश्चित रूप से टेलीविजन और मीडिया पर वापसी करूंगा क्योंकि वह मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

IPL 2022-Ahmedabad franchise: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी भारत के पूर्व कप्तान गैरी किर्स्टन (Gary Kirsten), जो 2011 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के कोच थे। अब अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उनसे कोचिंग पद के लिए बात कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, गैरी के साथ अभी डील तय नहीं हुई है लेकिन यह काफी एडवांस स्टेज है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी प्रमुख भूमिका के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) से भी बात कर रही है।

Editors pick